Pages

▼

My Editorials - Dr Sharad Singh

▼

Monday, March 15, 2021

पेंटिंग्स वर्कशॉप | विज्ञान में रंग | डॉ शरद सिंह

प्रिय ब्लॉग साथियों,  पेंटिंग्स का मुझे बहुत शौक़ है। मेरा एक पेंटिंग्स ब्लॉग भी है-  
और फेसबुक पेज भी...
यह सच है कि लेखन और सामाजिक संपर्क कार्यों के कारण यह शौक़ ज़रा पीछे रह गया है। फिर भी जब भी किसी पेंटिंग एक्जीबिशन या वर्कशॉप में जाने का अवसर मिलता है मैं ज़रूर जाती हूं।
         मेरी और मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह का बचपन से ही पेंटिंग में रुचि रही है। बचपन में हम दोनों ऑक्साईड कलर और पेस्टल कलर्स से काग़ज़ पर पेंटिंग किया करती थीं। फिर काग़ज़ के अलावा कैनवास, कांच, लकड़ी और कपड़े पर भी पेंटिंग्स की। लोक और समकालीन दोनों विधाएं पसंद हैं। 
     अभी हाल ही में शहर के 'रंग के साथी' ग्रुप के असरार अहमद और अंशिता वर्मा ने एक पेंटिंग वर्कशॉप किया जिसकी थीम थी 'विज्ञान में रंग'। हम दोनों बहनों ने वर्कशॉप देखा। वर्षा दीदी ने पेंटिंग्स की कला समीक्षा भी की जो 'आचरण' समाचारपत्र में प्रकाशित हुई है।
#आचरण #चित्रकला #वर्कशॉप #रंग_के_साथी #कार्यशाला #पेंटिंग #पोट्रेट्स

No comments:

Post a Comment