Pages

My Editorials - Dr Sharad Singh

Thursday, August 6, 2026

हम सभी को ऐसे तत्वों का सभी मंचों पर सक्रिय विरोध करना चाहिए जो क्षत्रिय समाज व समाज की नारीशक्ति के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत कर भ्रांतियां फैलाने का काम करते हैं। - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

🚩 "हम सभी को ऐसे तत्वों का सभी मंचों पर सक्रिय विरोध करना चाहिए जो क्षत्रिय समाज व समाज की नारीशक्ति के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत कर भ्रांतियां फैलाने का काम करते हैं।" सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मैंने (डॉ सुश्री शरद सिंह ने) मैंने कहा। अवसर था क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग द्वारा आयोजित क्षत्रिय महिला सम्मान समारोह का।
      🚩जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वह समाज अधिक संगठित, समृद्ध और सुरक्षित बनता है। क्षत्रिय समाज की प्रगति भी नारीशक्ति के सम्मान और सहभागिता पर निर्भर है। अगले वर्ष 101 बेटियों का सामूहिक निशुल्क कन्यादान समारोह आयोजित किया जाएगा।" यह उद्गार क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग द्वारा आयोजित क्षत्रिय महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने व्यक्त किए। 
    🚩 होटल दीपाली के कोहिनूर हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की उन महिला सदस्यों का सम्मान किया जिन्होंने विगत दिनों क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा समाज की 21 बेटियों के सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में योगदान किया और सक्रिय भूमिका निभाई। 
     कार्यक्रम का आभार क्षत्रिय महासभा जिला सागर की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने किया। मंच संचालन वंदना सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंच पर साहित्यकार सुश्री शरद सिंह, श्रीमती प्रमिला सिंह, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह, अभिषेक गौर उपस्थित रहे।
🚩इनका हुआ सम्मान 👇

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने क्षत्रिय समाज की जिन बहिनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उनमें डॉ सुश्री शरद सिंह, श्रीमती प्रमिला सिंह, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती सीमा ठाकुर बन्नाद, श्रीमती सीता ठाकुर घूघर, श्रीमती नेहा राजपूत बरकोटी, श्रीमती नंदिनी हरिसिंह खुरई, श्रीमती मनीषा सिंह खुरई, श्रीमती रुचि सिंह खुरई, श्रीमती श्रद्धा सिंह सागर, श्रीमती ज्योति चौहान मकरोनिया, श्रीमती अंशु सिंह, श्रीमती ऋतु सिंह ठाकुर, श्रीमती सीमा चौहान, श्रीमती मंजू सिंह महुआखेड़ा, श्रीमती अनीता भरत सिंह केसली, श्रीमती सुमन राजपूत, श्रीमती अर्चना सिंह भैंसा, श्रीमती राजबाला सिंह, श्रीमती रेखा ठाकुर खुरई, श्रीमती अनुपमा राजपूत, श्रीमती साक्षी सिंह भैंसा, श्रीमती रेशु सिंह सागर, श्रीमती रीना बैस सागर, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती निरुपमा गौर, श्रीमती आरती सिंह बंडा शामिल हैं।
-------🌹-------
प्रिय प्रीति सिंह जिस प्रकार तत्परता कर्मठता और उत्साह पूर्वक आयोजन करती हैं तथा समाज की सभी महिलाओं को परस्पर जोड़े रखा है वह प्रशंसा योग्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में क्षत्रिय महिला समाज निरंतर प्रगति करेगा तथा समाज की महिलाओं में सक्रियता की भावना जागृत होगी।
     आदरणीय भाई साहब भूपेंद्र सिंह जी के निर्देशन में इस अत्यंत सफल एवं ऊर्जावान आयोजन के लिए मैं प्रीति सिंह जी को हार्दिक बधाई देती हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
-------🌹-------
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #क्षत्रियसमाज  #महिलाविंग #क्षत्रियमहासभाजिलासागर

No comments:

Post a Comment