Pages

▼

My Editorials - Dr Sharad Singh

▼

Friday, September 15, 2023

हिंदी का सम्मान हमारा सम्मान है। दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करना बहुत आवश्यक है।- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

"हिंदी का सम्मान हमारा सम्मान है। दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करना बहुत आवश्यक है। युवा उत्सव के माध्यम से आप यह प्रयास करते हैं कि अपनी क्षमताओं को पहचानें, उन्हें अवसर दें और इस माध्यम से लोक संस्कृति को जीवित रखें व संरक्षित करें। परिस्थिति चाहे जो भी हो हर ना माने और निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दे हर स्थिति का डटकर मुकाबला करें!" बतौर मुख्य अतिथि मैंने ( Sharad Singh ) छात्राओं को संबोधित किया। 
   स्वशासी गर्ल्स कॉलेज सागर कॉलेज में हिन्दी दिवस मनाए जाने के साथ ही महाविद्यालय स्तर का युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजन में प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने कहा किसी आयोजन की सफलता उनका प्रारंभ सुनिश्चित करता है। मंच पर उपस्थित अतिथि छात्राओं के प्रेरणा स्रोत होंगे। उच्च शिक्षा सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. जीपी चौधरी ने कहा शासन की मंशा है कि विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास हो। इसके लिए आयोजित इस युवा उत्सव में छात्राएं अपनी सहभागिता करें। अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने कहा यह प्रतिभा का उत्सव आपके जीवन निर्माण में निर्णायक की भूमिका निभाएगा। अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने कहा यह प्रतिभा का उत्सव आपके जीवन निर्माण में निर्णायक की भूमिका निभाएगा। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अंजना चतुर्वेदी तिवारी ने कहा आप सृजन करते हैं तो नकारात्मक भाव खत्म होता है। युवा उत्सव नकारात्मकता दूर करने का माध्यम है। यह जीवन से संघर्ष करना सिखाता है। डॉ. नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है। देश की राजभाषा है। इसे राष्ट्र भाषा बनाया जाना नितांत आवश्यक है। संचालन सुप्रिया यादव ने किया।
     इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
🌹 हार्दिक धन्यवाद डॉ. अंजना चतुर्वेदी तिवारी जी 🙏
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #हिन्दीदिवस #हिंदीदिवस #युवाउत्सव #मुख्यअतिथि #cheifguest  #HindiDiwas #youthfestival #girlscollege 

No comments:

Post a Comment