Showing posts with label पर्यावरण दिवस पीएम श्री स्कूला 7ना. Show all posts
Showing posts with label पर्यावरण दिवस पीएम श्री स्कूला 7ना. Show all posts

Thursday, June 5, 2025

प्लास्टिक का प्रयोग हमें कम से काम करना चाहिए ताकि प्लास्टिक कचरे का भाऋ हो सके- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

5 जून 2025, विश्व पर्यावरण दिवस पर सुबह, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ढाना, ज़िला सागर में बतौर मुख्य अतिथि मैंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग से हानि के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। चूंकि विद्यालय में भाषा सप्ताह भी मनाया जा रहा है अतः मैंने विद्यार्थियों को भाषा का महत्व बताते हुए उनसे निवेदन किया कि वे अपशब्दों का प्रयोग न किया करें, क्योंकि अपशब्दों का प्रयोग करना अपने ज्ञान और भाषा का अपमान करने के समान है।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि थे केंद्रीय विद्यालय भोपाल से पधारे डॉ हर्षित जी। कार्यक्रम का संचालन किया डॉ अरुण मिश्रा जी ने। 
     कार्यक्रम के दौरान मैंने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु अपनी पुस्तक " Climate change : We can slow the speed" तथा बुंदेली गजलों की पुस्तक "सांची कै रए सुनो, रामधई" प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जी को सादर भेंट की।



🌳प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जी एवं डॉ अरुण मिश्रा जी का हार्दिक आभार 🙏🌷
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #WorldEnvironmentDay2025 #WorldEnvironmentDay #pmshreeschool #Dhana