Showing posts with label धार्मिक पर्यटन. Show all posts
Showing posts with label धार्मिक पर्यटन. Show all posts

Thursday, March 30, 2023

ट्रेवलर डॉ (सुश्री) शरद सिंह | परेड मंदिर सागर | धार्मिक पर्यटन

🚩कल शाम एक और लिटिल यात्रा ...  स्थानीय परेड मंदिर जो हनुमानजी का मंदिर है... यहां हनुमानजी की मूंछों वाली प्रतिमा है, बिलकुल किसी सिपाही की तरह.... 
🦉हर यात्रा चाहे छोटी हो या बड़ी, धार्मिक हो या सिर्फ पर्यटन पर केंद्रित कुछ न कुछ नया देखने का, सोचने का, समझने का अवसर देती है.... 
     मुझे लग रहा था कि अष्टमी की शाम है तो मंदिर में बहुत भीड़ होगी लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो देखा कि मंदिर में काफी सूनापन था तब मुझको याद आया कि अष्टमी पर तो लोग अपने पैतृक निवास या अपने गांव अपने कुल देवी-देवता का पूजन करने जाते हैं और इसीलिए मंदिर सूना-सूना था... यूं भी आमतौर पर सभी हनुमान मंदिर में शनिवार और मंगलवार को ही सर्वाधिक भीड़ होती है शेष दिनों में उतनी नहीं....
     मंदिर प्रांगण में अन्य देवी-देवताओं  के भी छोटे-छोटे मंदिर है जैसे एक मंदिर में श्रीसीता, राम और लक्ष्मण की प्रतिमाएं हैं। तो दूसरे में देवी मां की प्रतिमा है वहां यज्ञ स्थल और सभागृह भी है... दीवार पर बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स कृष्ण कथा को दर्शाती हैं... विशालकाय पीतल का घंटा अपने आप में आकर्षण का केंद्र है... 
      यदि धार्मिकता से हटकर देखें तो सबसे सुंदर है वहां का सुरम्य वातावरण.... कैंट एरिया में स्थित यह मंदिर अत्यंत साफ-सुथरे वातावरण में मौजूद है वहां पहुंचकर बहुत ही अच्छा और शांति का अनुभव होता है ऊंचे-ऊंचे पेड़ प्रकृति की निकटता का एहसास कराते हैं.... 
#ilovetravel #ilovetravelling 
💠Traveling Date ..29.03.2023

#travelermisssharadsingh 
#DrMissSharadSingh 
#travelphotography #mylife  #journeys #paredmandir  #hanumantemple  #परेडमंदिर #sagar  #डॉसुश्रीशरदसिंह #धार्मिकपर्यटन #religioustourism

Wednesday, March 29, 2023

ट्रेवलर डॉ (सुश्री) शरद सिंह | बाघराज मंदिर सागर | धार्मिक पर्यटन


सागर शहर के मुख्य बस स्टैंड से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित बाघराज मंदिर सागर का प्रमुख आस्था केंद्र है। यहां विराजमान मां हरसिद्धि के दर्शन व नवरात्र के नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगती हैं। मंदिर के बारे में किंवदंती है कि इस मंदिर में पहले एक बाघ का पहरा रहता था, जिस कारण मंदिर का नाम बाघराज नाम से भी प्रसिद्ध है।

कहते हैं कि बाघराज मंदिर का इतिहास सैंकड़ों साल पुराना है। यहां कभी घना जंगल हुआ करता था और जंगल में बाघों का राज था। इन्हीं में से एक बाघ इस मंदिर में आकर बैठ जाया करता था। इसी कारण इस मंदिर का नाम बाघराज मंदिर रखा गया। देवी प्रतिमा के सामने जिस जगह बाघ आकर बैठता था, वहां एक बड़े शेर की प्रतिमा भी स्थापित है। प्राचीन समय से ही यहां हरसिद्धि माता का भव्य मंदिर भी है। माता मंदिर के पास एक हनुमान मंदिर भी है। इसके नीचे एक आकर्षक गुफा है। बताया जाता है कि प्राचीन समय में यह गुफा रानगिर वाली मां हरसिद्धि के दरबार तक निकलने के लिए प्रयोग में ली जाती थी। सुरक्षा कारणों से अब यह बंद कर दी गई है।

मान्यता : मान्यता है कि बाघराज मंदिर में विराजमान मां हरसिद्धि भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। इसलिए भक्त इस मंदिर को मनोकामना देवी मंदिर भी कहते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर घने जंगल के बीचों-बीच था, जहां बाघों का समूह रहता था। इन्हीं में से एक बाघ प्रतिदिन मां के दरबार में जाता था। उस समय दर्शन के लिए आने वाले लोगों को बाघ कभी नुकसान नहीं पहुंचाता था।


Monday, March 27, 2023

ट्रेवलर डॉ (सुश्री) शरद सिंह | बालाजी मंदिर सागर | धार्मिक पर्यटन

❤️ आज एक और निकटतम यात्रा...
🚶चाहें तो इसे धार्मिक पर्यटन कह सकते हैं... जी हां, बालाजी मंदिर का भ्रमण... सिद्ध क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है... कहा जाता है कि इस स्थान पर मेंहदीपुर वाले बालाजी प्रकट हुए थे...
🌹 निर्माणाधीन मंदिर की विशालता... और श्रीराम की भावी प्रतिमा निर्माण-स्थल शिव का त्रिशूल...
🦉बस, दिक्कत थी तो ऊपर चटक धूप और नंगे पैरों तले तपते फर्श की... लेकिन घुमक्कड़ी का जोश हो तो सब चलता है 🤷🌷😊🚩
मंदिर के अंदर फोटो लेना मना है इसलिए बाहर से ही तस्वीरें लेकर तसल्ली कर ली😀
♦️ बाहरहाल, हर यात्रा कुछ ना कुछ सिखाती है कुछ नया दिखाती है ... चाहे वह धार्मिक हो या प्राकृतिक या भीड़ भरी सड़कों की... धार्मिक स्थलों में आस्था, विश्वास, मान्यताएं आदि जीवन की कई रंग देखने को मिलते हैं .... और मैं सोच में पड़ जाती हूं कि कई बार कल्पना और यथार्थ में कितना बारीक सा अंतर होता है यदि बात धर्म की हो, आस्था की हो और विश्वास की हो... हमारी कल्पना हमारे यथार्थ पर छाई रहती है किसी आवरण की तरह....🚩🙏
#ilovetravel #ilovetravelling 
💠Traveling Date ..27.03.2023

#travelermisssharadsingh 
#DrMissSharadSingh 
#travelphotography #mylife  #journeys #balaji  #balajitemple  #बालाजी  #बालाजीमंदिर  #sagar  #डॉसुश्रीशरदसिंह #धार्मिकपर्यटन #religioustourism