Showing posts with label नवदुनिया. Show all posts
Showing posts with label नवदुनिया. Show all posts

Friday, December 1, 2023

पुस्तक मेले की परंपरा को पुनः शुरू किया जाए - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

"नवदुनिया" द्वारा कल आयोजित टॉक शो में मेरे विचार... आज 01.12.2023 को प्रकाशित...  एक साहित्यकार के नाते साहित्यिक क्षेत्र में विकास की कुछ उम्मीदें  अपने भावी विधायकों से तो रख ही सकते हैं 😊 
💁 जी हां, 03 दिसम्बर को चुनाव के परिणाम आने हैं।❗️
Thank you Navdunia 🙏😊🙏
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #नवदुनिया #Navdunia #talkshow

Saturday, March 13, 2021

नारी स्वयं अपनी शक्ति पहचाने - डाॅ (सुश्री) शरद सिंह | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021

Dr. Sharad Singh in International Women's Day, Navdunia, 08 March 2021, Navdunia Scooter Rally 08 March 2021 

08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सुबह 'नवदुनिया' समाचारपत्र द्वारा आयोजित स्कूटर रैली के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरी सहभागिता रही।
यह नारी शक्ति और उसकी क्षमता के प्रदर्श का एक सांकेतिक आयोजन था। इस अवसर पर मैंने वहां उपस्थित अपनी बहनों से आग्रह किया कि हर महिला को परस्पर एक-दूसरे की सहयोगी बनना चाहिए। ‘‘औरत ही औरत की दुश्मन होती है’’ जैसी दूषित कहावतों को झुठलाते हुए एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। आज नारी शक्ति से सभी परिचित हो चुके हैं। जरूरी है के नारी स्वयं अपनी शक्ति पहचाने। स्त्री की सुरक्षा के लिए अनेक कानून हैं। जिनकी जानकारी भी महिलाओं को होती है लेकिन सामाजिक तथा पारिवारिक हिचक के चलते वे उन कानूनों की सहायता नहीं लेती हैं और प्रताड़ना की शिकार बनर रहती हैं। कई बार तो उन्हें अपने प्राणों से भी हाथ धोना पड़ता है। दहेज प्रताड़ना का कानून ही ले लीजिए। दहेज के लिए यदि कोई प्रताड़ित होती है तो उसे महिला पुलिस की मदद लेनी चाहिए। अकसर यह देखने में आता है कि महिला पुलिस के सामने भी महिलाएं अपनी समस्याएं रखने में यह सोच कर संकोच करती हैं कि घर की बात बाहर न जाए और यही कारण है कि वे अत्याचार और प्रताड़ना सहती रहती हैं। यह ग़लत है। अपराधी के अपराध पर पर्दा डालना भी एक तरह से अपराध ही होता है। एक अच्छे समाज के लिए महिलाओं को अपनी जागरूकता और साहस को बढ़ाना ही होगा।
Dr. Sharad Singh in International Women's Day, Navdunia, 08 March 2021, Navdunia Scooter Rally 08 March 2021 

उद्बोधन के बाद उपस्थित सभी महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली... सुखद ... उत्साहजनक इस सुबह के लिए #नवदुनिया , सागर संस्करण परिवार के प्रति हार्दिक आभार 🙏 - डाॅ (सुश्री) शरद सिंह

Thursday, April 23, 2020

विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल) पर प्रकाशित फीचर में डॉ. शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh with her Books
विश्व पुस्तक दिवस (23 अप्रैल) पर आज नवदुनिया द्वारा सागर नगर के तीन प्रमुख साहित्यकारों से उनके जीवन में पुस्तकों के महत्व के बारे में एक फीचर प्रकाशित किया गया जिसमें मैं डॉ. शरद सिंह और मेरी दीदी डॉ. वर्षा सिंह भी शामिल हैं। 😊 पढ़िए आप भी यह रोचक फीचर-
हार्दिक धन्यवाद ‘‘नवदुनिया’’ !!!
Navdunia, Vishwa, Pustak Diwas, 23.04.2020.- Dr Sharad Singh
Dr (Miss) Sharad Singh
 पुस्तकों ने मेरे जीवन को सार्थकता दी
- डॉ. (सुश्री) शरद सिंह, वरिष्ठ लेखिका एवं उपन्यासकार

एक साहित्यिक परिवार की होने के कारण बचपन से साहित्यिक पुस्तकों से जुड़ाव रहा। जब छोटी थी तो पंचतंत्र और चार्ल्स डिकेंस की कहानियां पढ़ती थी। कॉलेज के दिनों में टॉलस्टॉय, गोर्की, काफ्का, शेक्सपियर, प्रेमचंद और जयशंकर प्रसाद की किताबें पढ़ीं। आज मैंने एक लेखिका के रूप में पचास से अधिक किताबें लिखी हैं जिनमें मेरे चार बेस्टसेलर उपन्यास भी शामिल हैं, तो इन सबके पीछे उन सैंकड़ों किताबों का योगदान है जिनको पढ़ कर मैं अपना अलग दृष्टिकोण और अपनी अलग लेखन शैली विकसित कर सकी। निकोलाई आस्त्रोवस्की की 'अग्निदीक्षा' ने जहां मुझे जीवन के संघर्षों से जूझने का हौसला दिया, वहीं शिवाजी सावंत की 'मृत्युंजय' ने पात्रों के मनोभावों को अभिव्यक्ति देने की मेरी समझ को मांजा। एक लेखिका और पाठक दोनों रूप में पुस्तकों ने मेरे जीवन को सार्थक बनाया है, उनके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकती हूं।
     ………………..

"नवदुनिया" पहेली में विजेता होने का आनंद - डॉ. (सुश्री) शरद सिंह

Dr (Miss) Sharad Singh
हुर्रे !!! पहेली में विजेता होने का आनंद अद्वितीय होता है...तो मित्रो, मुझे विजेता होने की बधाई दीजिए  लॉकडाउन के इस कठिन समय को सहज बनाने के उद्देश्य से "नवदुनिया", सागर संस्करण द्वारा पाठकों से प्रतिदिन एक रोचक तस्वीर पहेली पूछी जा रही है। इसमें सागर शहर के किसी एक स्थान की तस्वीर प्रकाशित की जाती है और पूछा जाता है कि यह स्थान कहां पर स्थित है। कल पूछी गई पहेली में मेरा जवाब सही जवाबों में चुना गया है। 🥇
और मैं दे रही हूं नवदुनिया को हार्दिक धन्यवाद जिसने इस उत्साह को अनुभव करने का रोचक अवसर दिया !  - डॉ. (सुश्री) शरद सिंह
Thank you #Navdunia 🎉     
Navdunia, 23.04.2020 - Photo quiz - Dr (Miss) Sharad Singh

Thursday, February 12, 2015

"शरद सिंह को साहित्य अकादमी सम्मान"....नवदुनिया

Dr Sharad Singh awarded by Sahitya Academy Samman "Balkrishna Sharma Naveen Puraskar" by Sahitya Academy Madya Pradesh Sanskriti Parishad, Bhopal, India.... Navdunia, Bhopal, Sagar MP, 12.02.2015