Showing posts with label काव्यपाठ. Show all posts
Showing posts with label काव्यपाठ. Show all posts

Sunday, March 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी सागर की कवयित्री गोष्ठी का संचालन एवं काव्य पाठ डॉ (सुश्री) शरद सिंह द्वारा

8 मार्च राष्ट्रीय महिला दिवस पर आकाशवाणी सागर द्वारा आयोजित कवि गोष्ठी का सुबह 9:00 बजे प्रसारण किया गया। इस गोष्ठी का संचालन मैंने किया था तथा इसमें मैंने अपनी काव्य रचनाएं भी सुनाई थी ...
🙋हार्दिक आभार श्री दीपक निषाद जी, केंद्र निदेशक आकाशवाणी सागर का 🚩 🙏🚩
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #काव्यपाठ #कविगोष्ठी #आकाशवाणी #आकाशवाणीसागर 
#अंतर्राष्ट्रीयमहिलादिवस 
#सागर #प्रसारभारती #internationalwomensday

Saturday, August 30, 2025

पत्रिका पुलिस अवार्ड 2025 सागर में डॉ. (सुश्री) शरद सिंह का काव्यपाठ, 29.08.2025


कल 29.08.2025 को "राजस्थान पत्रिका" के सागर संस्करण "पत्रिका" द्वारा विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में " पत्रिका पुलिस अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि थे विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर। इस गरिमामय आयोजन में सागर संभाग के विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैं भी अपनी एक कविता प्रस्तुत की जो कर्मनिष्ठ पुलिस कर्मियों को समर्पित है।
       मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने तथा काव्य पाठ का अवसर प्रदान करने के लिए मैं पत्रिका परिवार तथा प्रिय रेशु जैन की हार्दिक आभारी हूं 🚩🙏🚩
      इस आयोजन पूर्व मंत्री भाई गोपाल भार्गव जी, खुरई विधायक भाई भूपेंद्र सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष भाई हीरा सिंह राजपूत जी, देवरी विधायक भाई बृज बिहारी पटेरिया जी  तथा एसवीएन विश्वविद्यालय के कुलपति भाई अनिल तिवारी की उल्लेखनीय उपस्थिति भी रही।


#DrMissSharadSingh #डॉसुश्रीशरदसिंह #पत्रिका #patrika #RajsthanPatrika #पत्रिकापुलिसअवार्ड2025 #Jazba #PatrikaPoliceAward2025 #जज़्बा


Sunday, August 3, 2025

प्रलेस सागर की प्रेमचंद जयंती समारोह में डॉ (सुश्री) शरद सिंह का आलेखवाचन एवं काव्यपाठ

03.08.2025 को प्रगतिशील लेखक संघ सागर द्वारा फुसकेले निवास में प्रेमचंद जयंती का आयोजन किया गया। इस समारोह में डॉ गजाधर सागर की अध्यक्षता तथा हरगोविंद विश्व जी के मुख्य आतिथ्य में मैथिलीशरण गुप्त जी का भी स्मरण किया गया। डॉ सतीश पांडे के कुशल संचालन में आयोजित इस आयोजन के प्रथम सत्र में मैंने अपना आलेख "समाजशास्त्री कथाकार प्रेमचंद" का वाचन किया तथा द्वितीय सत्र में प्रेमचंद के कथापात्रों एवं रचनाओं पर आधारित एक ग़ज़ल का पाठ किया।
   प्रथम सत्र में मेरे सहित सर्वश्री एमके खरे, कैलाश तिवारी विकल, पैट्रिस फुसकेले, ने अपने आलेख पढ़े तथा सर्वश्री टीकाराम त्रिपाठी, डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया, अनिल जैन तथा लक्ष्मी नारायण चौरसिया जी ने कथा सम्राट प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।   
           द्वितीय सत्र में श्रीमती नमृता फुसकेले, श्रीमती निरंजन जैन, श्रीमती ममता भूरिया, श्री मुकेश तिवारी, डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया, श्री वीरेंद्र प्रधान पुष्पेंद्र दुबे, डॉ गजाधर सागर, श्री हरगोविंद विश्व आदि कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया।
      आयोजन में शहर के साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। 
(03.08.2025)
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh
#प्रलेस #PWA #प्रेमचंदजयंती #ProgressiveWritersAssociation #कथासम्राटप्रेमचंद #प्रेमचंद

Sunday, January 26, 2025

डॉ (सुश्री) शरद सिंह का गणतंत्र दिवस कवि गोष्ठी में काव्यपाठ

आजादी  का  भान  कराता  है गणतंत्र हमारा।
दुनिया भर  में  मान  बढ़ाता  है गणतंत्र हमारा।
खुल कर बोलें, खुल कर लिक्खें, खुल कर जीवन जी लें,
सबको ये अधिकार  दिलाता  है गणतंत्र हमारा।
      👆❗️🇮🇳 यह पंक्तियां मेरी उस रचना की है जो मैंने आज गणतंत्र दिवस कवि गोष्ठी में पढ़ी।🙏🇮🇳
      हिन्दी साहित्य भारती, इकाई- सागर (म.प्र.) द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश प्रेम से ओतप्रोत कवि गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता की गीत ऋषि डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया जी ने तथा मुख्य अतिथि थे डॉ अजय तिवारी कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर।
             स्वामी विवेकानंद अकादमी, गोपालगंज सागर के सभागार में आयोजित इस गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री आर के तिवारी जी ने किया तथा स्वागत भाषण दिया हिन्दी साहित्य भारती सागर के अध्यक्ष श्री अंबिका यादव जी ने। श्यामलम अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र जी की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। श्री कपिल बैसाखिया, डॉ चंचला दवे, कुमार सागर, कपिल चौबे, पी आर मलैया, पूरन सिंह राजपूत, रचना 'रची', सुश्री द्विवेदी आदि नगर के प्रमुख कवि, कवित्रियों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #happyrepublicday2025 #गणतंत्र_दिवस #HappyRepublicDay #republicdayspecial #गणतंत्रदिवस2025 #कविगोष्ठी #काव्यपाठ

Wednesday, May 20, 2020

प्रगतिशील लेखक संघ सागर की ऑनलाइन गोष्ठी में डॉ शरद सिंह का काव्य पाठ किया

Dr (Miss) Sharad Singh
प्रगतिशील लेखक संघ सागर की रविवार 18.05.2020 को ऑनलाइन सम्पन्न हुई गोष्ठी में मैंने कोरोनाकाल के दुखों से विषयांतर करते हुए अपनी प्रेम कविता पढ़ी जिसकी कुछ पंक्तियां थीं- 
"शब्द खो देते हैं
जब अपनी ध्वनियां
और मुखर हो उठता है अव्यक्त मौन
ठीक वहीं से 
चल पड़ती है अंतर्मन की स्वर-वायु
और गूंज उठता है
प्रेम का अनहद नाद..."
🚩साहित्यिक सरोकारों को प्रमुखता देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दैनिक भास्कर 🙏
दिनांक 20.05.2020
#DainikBhaskar
#Lockdown #लॉकडाउन
#दैनिकभास्कर #प्रलेस #सागर