Showing posts with label सम्मान समारोह 2021. Show all posts
Showing posts with label सम्मान समारोह 2021. Show all posts

Tuesday, December 28, 2021

स्व रमेश दत्त दुबे स्मृति साहित्य सम्मान समारोह 2021 | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

कवि साहित्यकार स्वर्गीय रमेश दत्त दुबे सागर नगर के साहित्यिक गौरव रहे हैं। आज भी उनकी रचनाएं युवा साहित्यकारों का मार्गदर्शन करती हैं| 26.12.2021 को श्यामलम संस्था द्वारा आदर्श संगीत महाविद्यालय में एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें भोपाल के कवि श्री महेंद्र सिंह को "स्व रमेश दत्त दुबे स्मृति साहित्य सम्मान 2021" से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर जी ने तथा मुख्य अतिथि थे वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर अग्निहोत्री जी। संचालन किया भाई आशीष ज्योतिषी ने। श्यामलम संस्था अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र के कुशल निर्देशन में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपना विशेष योगदान दिया। इस समारोह में पूर्व सांसद दादा लक्ष्मी नारायण यादव, प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ सुरेश आचार्य, मैं डॉ शरद सिंह, रविंद्र दुबे कक्का, वीरेंद्र प्रधान, डॉ कविता शुक्ला, डॉ मुन्ना शुक्ला आदि नगर के साहित्यकार, कलाविद एवं रंगकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।