Showing posts with label जल सेवा उद्घाटन समारोह अतिथि. Show all posts
Showing posts with label जल सेवा उद्घाटन समारोह अतिथि. Show all posts

Friday, April 4, 2025

डॉ (सुश्री) शरद सिंह श्रीराम सेवा समिति सागर की रेलवे स्टेशन पर जल सेवा उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि

आज 04 अप्रैल 2025 को श्री राम सेवा समिति सागर द्वारा प्लेटफार्म नंबर 01 पर जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। संस्था विगत 27 वर्ष से निरंतर रेल यात्रियों को ग्रीष्म काल में निशुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध करा रही है। इस वर्ष भी यह शुभ कार्य आज आरंभ हो गया। 
    🚩इस बार प्रसन्नता का विषय यह भी रहा कि मेरे प्रिय अनुज श्री राम सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी जी को नगर पालिक निगम की ओर से सागर का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। अतः मैंने इस अवसर पर उन्हें माता की चुनरी ओढ़ा कर उनके सेवा भाव के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। 
   🚩उद्घाटन के इस समारोह की अध्यक्षता की गांधीवादी चिंतक दादा रघु ठाकुर जी ने। अध्यक्षता की पूर्व सांसद दादा लक्ष्मी नारायण यादव जी ने। सहयोगी अतिथि के रूप में मैं डॉ (सुश्री) शरद सिंह, श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय के सचिव दादा शुकदेव तिवारी जी, पूर्व विधायक तथा दैनिक आचरण के प्रधान संपादक भाई सुनील जैन जी, पूर्व चिकित्सा अधिकारी एवं गीतकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया जी, प्रख्यात लोकगीत गायक दादा हरगोविंद विश्व जी एवं बीड़ी उद्योगपति भाई सुरेश चंद्र जैन जी मंचासीन रहे।
   🚩उद्घाटन की औपचारिकता के उपरांत रेलवे प्लेटफार्म पर उपस्थित यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर मैंने भी सेवा कार्य किया। आगे भी जब संभव होगा वह स्टेशन पहुंचकर इस पुण्य कार्य में अवश्य अपना सहयोग दूंगी। 
      🚩इस पुण्य कार्य में अपनी माताजी डॉ विद्यावती 'मालविका' जी एवं दीदी डॉ वर्षा सिंह जी की स्मृति में शीतल जल के लिए 11 घड़ों का अत्यल्प सेवा सहयोग मेरी ओर से प्रतिवर्ष रहता है। वस्तुतः यह सेवा सहयोग वर्षा दीदी ने आरंभ किया था।
    इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख भाई पप्पू तिवारी, डॉ गजाधर सागर, आरके तिवारी जी सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।
     🚩 दादा रघु ठाकुर जी के कुशल निर्देशन में भाई डॉ विनोद तिवारी जी जिस तरह लगन और सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है🙏
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #जलसेवा #श्रीरामसेवासमिति #सागररेलवेस्टेशन