मेरे सागर शहर में 25.10.2022 को ईद-दिवाली मिलन एकता समारोह का 51वां वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें निरंतर साहित्य सेवा के लिए क्रमशः डॉ (सुश्री) शरद सिंह अर्थात मुझे, श्यामलम संस्था के अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र, शायर श्री अशोक मिजाज, कवि श्री वृंदावन सरल, शायर सिराज सागरी तथा लोककलाविद श्री ओम प्रकाश चौबे जी को सम्मानित किया गया।
आपको बता दूं कि प्रसिद्ध लोकगीत गायक पं. हरगोविंद विश्व जी एवं डॉ गजाधर सागर जी विगत 50 वर्ष से कौमी एकता के रूप में प्रतिवर्ष इस समारोह को आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि थे विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी। भ्राता तुल्य विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी के हाथों सम्मान पाना हमेशा सुखद लगता है।
#ईददिवालीमिलन
#डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh