Showing posts with label सादर नमन. Show all posts
Showing posts with label सादर नमन. Show all posts

Tuesday, May 3, 2022

सुप्रसिद्ध गजलकार एवं स्तंभ लेखिका दीदी डॉ वर्षा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन 🙏- डॉ (सुश्री) शरद सिंह

🙏डॉ वर्षा सिंह ...प्रथम पुण्यतिथि..🙏
मां ने जन्म दिया पर तुमने जीवन जीना सिखलाया।
खुशियों तक जाने वाला हर रस्ता तुमने दिखलाया।
तुम हो भले अगोचर, दीदी! किंतु हो मेरे साथ सदा
तुम ही तो हिम्मत बनती हो, जब भी ये मन अकुलाया।
  🌸🌸🌸
 दीदी तुम्हें गए पूरे एक वर्ष हो गए... विश्वास नहीं होता कि तुम्हारे बिना मेरी ज़िन्दगी चलती चली जा रही है...तुम्हें देख नहीं पाती हूं लेकिन तुम्हारे होने का एहसास ही मुझे हिम्मत देता रहता है...कभी मेरा साथ नहीं छोड़ना दीदी ....
तुम्हारी बहना - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
🌸🌸🌸
#प्रथमपुण्यतिथि #डॉवर्षासिंह #डॉसुश्रीशरदसिंह

Saturday, August 18, 2018

राष्ट्रवादी व्यक्तित्व अटल बिहारी वाजपेयी को सादर नमन ...

 
Rashtravadi Vyaktitva Atal Bihari Vajpeyee written by Dr (Miss) Sharad Singh

मृत्यु एक शाश्वत सत्य है किन्तु किसी विशिष्ट व्यक्ति को सचमुच खो देना सदैव पीड़ा पहुंचाता है .....
“राष्ट्रवादी व्यक्तित्व” श्रृंखला में अटल जी के जीवन पर “राष्ट्रवादी व्यक्तित्व : अटल बिहारी वाजपेयी” किताब लिखने के दौरान उनके व्यक्तित्व को मैंने विश्लेषणात्मक दृष्टि से देखा, जाना और समझा। मुझे महसूस हुआ कि वे किसी भी दलगत विचारों की संकीर्णता से परे थे। भोपाल में श्रीमती सुधा मलैया द्वारा अपनी संस्था 'ओजस्विनी' की ओर से आयोजित स्त्री सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुझे और मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह जी को अटल जी से मिलने और उनसे विस्तृत चर्चा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ था। वह दिन अविस्मरणीय है मेरे लिए।
🙏स्व. अटल जी को सादर नमन