Showing posts with label जलसेवा समापन. Show all posts
Showing posts with label जलसेवा समापन. Show all posts

Monday, July 15, 2024

डॉ (सुश्री) शरद सिंह रेलवे स्टेशन पर श्रीराम सेवासमिति के जल सेवा समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि

🚩"जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई॥ - श्रीराम की कृपा श्रीराम सेवा समिति पर हमेशा बनी हुई है। मैं उन सेवादारों को प्रणाम करती हूं जो मौसम की परवाह किए बिना भीषण गर्मी में चौबीसों घंटे रेलयात्रियों को निःशुल्क पानी पिला कर जलसेवा का कार्य करते हैं।" यह मेरे दिल से निकली अभिव्यक्ति थी जिसे मैंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन के आरंभ में व्यक्त किया। अवसर था कल दोपहर श्रीराम सेवा समिति के इस वर्ष के जलसेवा कार्य के औपचारिक समापन का।
    🚩"इस बार जब दिल्ली भीषण जल संकट से जूझ रहा था, उस समय भी सागर से गुजरने वाले यात्रियों को पीने के पानी के किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ा।" यह उद्गार थे गांधीवादी चिंतक, लेखक एवं समाज सेवी आदरणीय दादा रघु ठाकुर जी के। 
     🚩 मित्रो,  श्रीराम सेवा समिति विगत 26 वर्षों से सागर रेलवे स्टेशन पर प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में निशुल्क प्याऊ का संचालन करती है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अप्रैल से इस  सेवाकार्य का आरंभ किया गया था, कल 14 जुलाई 2024 को अगले वर्ष तक के लिए स्थगित किया गया। 
      🚩समापन समारोह के अध्यक्ष थे गांधीवादी चिंतक, लेखक एवं समाज सेवी आदरणीय दादा रघु ठाकुर जी, मुख्य अतिथि थे रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी श्री चौधरी जी, विशिष्ट अतिथि थे  श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं उच्च न्यायालय के सचिव दादा श्री शुकदेव प्रसाद तिवारी जी, समाजसेवी भाई श्री रमाकांत यादव जी तथा मैं डॉ (सुश्री) शरद सिंह। 
    🚩 आयोजन के आरंभ में श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी भाई विनोद तिवारी ने समिति के इस वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि इस संस्था को स्वर्गीय श्री हसरेजा एवं स्वर्गीय पाहवा जी ने आरंभ किया था और यह संस्था आज अध्यक्ष विनोद तिवारी जी के अथक प्रयासों से निरंतर फल-फूल रही है। इस संस्था के द्वारा जलसेवा के साथ ही हर जरूरतमंद को सहयोग दिया जाता है। जिसके लिए भाई विनोद तिवारी एवं उनके सभी साथी सेवादार साधुवाद के पात्र हैं।
       🚩परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम के दौरान जल सेवादारों तथा जन सेवादारों का सम्मान किया गया।   
🙏

🔸फोटो सौजन्य : श्रीराम सेवा समिति सागर, भाई विनोद तिवारी।
🙏
#डॉसुश्रीशरदसिंह  #DrMissSharadSingh  #श्रीरामसेवासमिति  #सागररेलवेस्टेशन  #जलसेवा  #सेवादार