Showing posts with label जागरण सखी. Show all posts
Showing posts with label जागरण सखी. Show all posts

Tuesday, April 11, 2023

डॉ (सुश्री) शरद सिंह जागरण सखी, अप्रैल 2023 की कवर स्टोरी में

प्रिय मित्रो,  
महिलाओं की लोकप्रिय पत्रिका "जागरण सखी", अप्रैल 2023 की कवरस्टोरी "बेतरतीब... लेकिन खूबसूरत है जिंदगी" में मेरे अनुभव और विचार भी शामिल किए गए हैं जिसके लिए मैं प्रिय विनीता जी की हार्दिक आभारी हूं 🌹🙏🌹
      इस कवरस्टोरी में मेरे साथ हैं वरिष्ठ साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा जी, वीणावादक पं सलिल भट्ट, मोटिवेशनल स्पीकर यश तिवारी, पटकथा लेखक कल्याण आर गिरि तथा चित्रकार संजू दास... सभी देश की जानी-मानी शख़्सियत हैं 🌹
#दैनिकजागरण  #जागरणसखी #डॉसुश्रीशरदसिंह #कवरस्टोरी 
#jagrannews #Jagran #jagransakhi #coverstory  #DrMissSharadSingh  Vineeta Sinha #life #ज़िंदगी

Monday, September 5, 2022

इतिहास को समझना सिखाया - डॉ (सुश्री) शरद सिंह | जागरण सखी सितंबर 2022 | शिक्षक दिवस स्पेशल


शिक्षक दिवस स्पेशल ..."जागरण सखी" पत्रिका के सितम्बर 2022 अंक मैंने अपने इतिहास शिक्षक को याद किया है जिन्होंने मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। मेरे साथ ही टीवी कलाकार अनेरी वजानी, अभिनेता अक्षय डोगरा, चित्रकार अमित कल्ला तथा गाईकेनोलॉजिस्ट डॉ. वारिजा ने भी अपने- अपने शिक्षकों के बारे में चर्चा की है। विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज़ के साथ होने का अपना एक अलग ही आनंद है 💁


यह सुअवसर देने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार, प्रिय #जागरणसखी  🌷

हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रिय विनीता जी💐

आप पत्रिका का यह अंक इस लिंक पर पढ़ सकते हैं- https://www.jagransakhi.com/mepaper/sakhi-01-sep-2022-magazine.html

शिक्षक  दिवस पर आप सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं! 

Sunday, December 13, 2020

डॉ. शरद सिंह 'जागरण सखी' दिसंबर 2020 में

प्रिय मित्रो,  ‘‘जागरण सखी’’ दिसम्बर 2020 की कव्हर स्टोरी में पढ़िए मेरे यानी आपकी इस मित्र डॉ. शरद सिंह के विचार।   मैं अत्यंत आभारी हूं ‘जागरण सखी’ और विनीता जी की। 
 इस कव्हर स्टोरी में मेरे साथ शामिल हैं देश के अन्य सेलिब्रिटीज़ - बॉबी देओल (अभिनेता), पुलकित सम्राट  (अभिनेता), सौरभ शुक्ला (अभिनेता), सतीश कौशिक (अभिनेता), अभिमन्यु दसानी (अभिनेता), अपरा मेहता (अभिनेत्री), डॉ. वारिजा (गायनेकोलॉजिस्ट), गीता चंद्रन (भरतनाट्यम नृत्यांगना)।

Dear Friends, Please read my views in "Jagran Sakhi" Dec.2020 .Hearty Gratitude to 'Jagran Sakhi' and Vinita ji.
In this Cover Story with me (Dr Sharad Singh) - Bobby Deol (Actor), Pulkit Samrat (Actor), Saurabh Shukla (Actor),  Satish Kaushik (Actor), Abhimanyu Dasani (Actor), Apara Mehta (Actress), Dr. Varija (Gynecologist) and Geeta Chandran ( Bharatnatyam Dancer).


#jagransakhi #जागरणसखी #डॉशरदसिंह #drsharadsingh #SpecialFeature #DecemberIssue2020 #Celebrities


Saturday, October 6, 2018

हां,मैंने कभी एक झूठ बोला था ... डॉ. शरद सिंह

झूठ बोल कर उसे स्वीकार करना कठिन काम है और यह काम मुझसे करवा लिया ‘‘जागरण सखी’’ पत्रिका की विदुषी सखियों ने... हां,मैंने कभी एक झूठ बोला था और अब उसे मैंने स्वीकार किया है "जागरण सखी" की स्मिता श्रीवास्तव के सामने स्वीकार किया... प्रिय मित्रो, आप भी पढ़िए "जागरण सखी" का अक्टूबर 2018 का अंक !

🙏हार्दिक धन्यवाद विनीता, स्मिता एवं अवधेश जी🙏 🙏हार्दिक धन्यवाद "जागरण सखी" 🙏

http://sakhi.epapr.in/1835982/Sakhi/Oct-2018#page/59/2