Showing posts with label NewYearCelebration @ संजीवनी बाल अनाथाश्रम. Show all posts
Showing posts with label NewYearCelebration @ संजीवनी बाल अनाथाश्रम. Show all posts

Sunday, January 1, 2023

NewYearCelebration @ संजीवनी बाल अनाथाश्रम - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

NewYearCelebration @ संजीवनी बाल अनाथाश्रम - डॉ (सुश्री) शरद सिंह
नए वर्ष की एक बेहतरीन शुरुआत हुई जब महिला काव्य मंच की साथी बहनों के साथ मैंने संजीवनी बाल अनाथाश्रम की बालिकाओं के साथ नया वर्ष मनाया। उन नन्हीं परियों ने हमें नृत्य करके दिखाया, गाना सुनाया और कविता भी सुनाई। फिर हम सभी ने उन्हें अपनी कविताएं सुनाईं। उन बालिकाओं का उत्साह मन को छू गया।
      हम अपने साथ बच्चों के लिए मिठाई और चॉकलेट के अलावा उनके दैनिक ज़रूरत के सामान भी ले गए थे जिसे हमने आश्रम को सौंप दिया। आश्रम की संचालिका श्रीमती प्रतिभा अरजरिया की देखरेख में आश्रम की बालिकाएं न केवल पढ़ रही हैं बल्कि हंसी-खुशी से रह रही हैं। यह देख कर हर बार अच्छा लगता है।
     महिला काव्य मंच, सागर की अध्यक्ष डॉ अंजना चतुर्वेदी तिवारी, डॉ सुजाता मिश्र, श्रीमती मनीषा पटेरिया, सुश्री सुमन झुड़ेले, सुश्री दीपाली गुरु आदि बहनों को भी बहुत आनंद आया।
#डॉसुश्रीशरदसिंह 
#संजीवनीबालअनाथाश्रम
#DrMissSharadSingh 
#newyearcelebration2023