Showing posts with label पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी. Show all posts
Showing posts with label पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी. Show all posts
Saturday, December 25, 2021
स्व. पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी के नवम स्मरण पर्व
पं मोतीलाल नेहरु म्युनिसिपल स्कूल के प्राचार्य रहे सागर नगर के शिक्षा मनीषी साहित्य प्रेमी स्व. पंडित शंकर दत्त चतुर्वेदी के नवम स्मरण पर्व पर व्याख्यानमाला और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कल 24.12.2021 को वरदान होटल के सभाकक्ष में श्यामलम संस्था एवं स्वर्गीय चतुर्वेदी तिवारी परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता और मुख्य अतिथि म.प्र. शासन के पूर्व प्रमुख सचिव सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव जी ने व्याख्यान माला के विषय "महाभारत में लोक" पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस आयोजन में हिंदी के विद्वान डॉ सुरेश आचार्य तथा गांधीवादी विचारक सुखदेव प्रसाद तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें आदरणीय चतुर्वेदी जी का स्मरण करते हुए नगर के समस्त प्रतिष्ठित जन उपस्थित होते हैं। श्यामलम संस्था के साथ ही इस आयोजन की सतत नियमितता के लिए आदरणीय चतुर्वेदी की पुत्री डॉ अंजना चतुर्वेदी तिवारी तथा एडवोकेट अमित तिवारी विशेष रूप से प्रशंसा के पात्र हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)