Tuesday, March 26, 2013
Tuesday, March 12, 2013
Tuesday, February 12, 2013
डॉ. अम्बेडकर के जीवन को प्रभावित करने वाली स्त्रियां-भाग2
- डॉ. शरद सिंह
बुआ मीराबाई
मीराबाई रामजी सकपाल की बहन और भीमराव की बुआ थीं। वे उत्साही होने के साथ परिवार-प्रबंधन में निपुण थीं। दुर्भाग्यवश उनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं था। पति से अनबन के कारण उन्हें मायके में अपने छोटे भाई रामजी सकपाल के साथ रहना पड़ रहा था। भीमराव की मां भीमाबाई का निधन होने के बाद मीराबाई ने भीमराव को मां की कमी नहीं होने दी। भीमराव के प्रति उनका अगाध स्नेह था। एकबार जब भीमराव परिवार की आर्थिक स्थिति को सहारा देने के उद्देश्य से कुली का कार्य करने लगे थे, तब मीराबाई को बहुत दुख हुआ था। किन्तु मीराबाई कुली के काम को छोटा बताकर भीमराव में गलत संस्कार नहीं डालना चाहती थीं। अतः उन्होंने भीमराव को काम करने से नहीं रोका।
मीराबाई अत्यंत मितव्ययी थीं। वे कम से कम पैसों में घर-गृहस्थी चलाना जानती थीं। किन्तु बालक भीमराव को यही लगता था कि बुआ के पास पर्याप्त पैसा है। इसीलिए जब भीमराव के मन में विचार आया कि कुली का काम कर के वे परिवार को इच्छित सहयोग नहीं कर सकते हैं और उन्हें मुंबई जा कर मिल में काम करना चाहिए, तो उन्हें मुंबई जाने के लिए धन की आवश्यकता का अनुभव हुआ। उन्हें लगा कि बुआ जिस बटुवे को हमेशा अपनी कमर में खोंसे रहती हैं, उसमें अवश्य इतना पैसा निकल आएगा कि वे उस पैसे से मुंबई पहुंच जाएंगे। वे बुआ से पैसे मांग कर अपने मुंबई जाने का इरादा प्रकट नहीं करना चाहते थे। अतः उन्होंने बुआ के बटुए से चुपचाप पैसे निकालने का निश्चय किया। रात को भीमराव और उनके बड़े भाई बुआ की दाईं-बाईं ओर सोते थे तथा यह क्रम बदलता रहता था। जिस रात भीमराव बटुवे की ओर सोए, उन्होंने चुपके से बटुवा खोल कर देखा। बटुवे में झांकते ही वे सन्न रह गए। बटुवे में मात्रा दो पैसे थे। भीमराव का यह भ्रम टूट गया कि बुआ के पास पर्याप्त पैसे हैं। वे सोच में पड़ गए कि इतने कम पैसों में बुआ इतने सारे सदस्यों का लालन-पालन कैसे कर रही हैं? उन्हें अपने किए पर पश्चाताप हुआ और उन्होंने मुंबई जाने का निश्चय छोड़ कर पढ़ाई में मन लगाने का निश्चय किया। उन्हें लगा कि पढ़-लिख कर ही वे परिवार का सहारा बन सकते हैं। इस घटना के बाद भीमराव के व्यक्तित्व का कायाकल्प हो गया। पढ़ाई के प्रति उदासीन रहने वाला बालक पढ़ाई के प्रति समर्पित हो गया। जो शिक्षक पहले भीमराव के ठीक से न पढ़ने की शिकायत उनके पिता से करते रहते थे, वे अब भीमराव की बुद्धिमानी को देखते हुए उन्हें आगे पढ़ाने का आग्रह करने लगे। यह परिवर्तन बुआ मीराबाई के मितव्ययी स्वभाव और ममत्व के कारण हुआ।
इस प्रकार भीमराव को जन्मजात मिले संस्कार न केवल यथावत् रहे अपितु पुष्पित-पल्लवित होते रहे।
( ‘डॉ. अम्बेडकर का स्त्री विमर्श’पुस्तक से )
डॉ. अम्बेडकर का स्त्री विमर्श, भारत बुक सेन्टर, 17, अशोक मार्ग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)- 22600
Published by Bharat Book Centre, 17, Asok Road, Lucknow (Uttar Pradesh)-22600Thursday, January 10, 2013
डॉ. अम्बेडकर के जीवन को प्रभावित करने वाली स्त्रियां-भाग 1
प्रभाव दो प्रकार के होते हैं- अच्छे और बुरे। विद्वान व्यक्ति अच्छे प्रभाव की मीमांसा करते हैं और बुरे प्रभाव के कारणों का विश्लेषण करते हैं जो उनकी दृष्टि को सम्यक बनाता है। डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर भी विभिन्न स्त्रियों का भिन्न प्रभाव पड़ा किन्तु उन्होंने उन प्रभावों को सभी स्त्रियों के हित के परिप्रेक्ष्य में देखा।
जीवनदायिनी मां भीमाबाई
भीमाबाई के पिता सूबेदार मेजर धर्मा मुरबाड़कर थाने जिले के मुरबाड़ नामक स्थान के रहने वाले थे। उनका परिवार आर्थिक दृष्टि से सुसंपन्न था। धर्मा मुरबाड़कर अपनी युवा होती बेटी भीमाबाई के विवाह को लेकर चिंतित थे। वे अपनी बेटी के लिये सुयोग्य वर की तलाश में थे। संयोगवश धर्मा मुरबाड़कर सेना की जिस कमान में थे, उसी में रामजी सकपाल भी नियुक्त थे। धर्मा मुरबाड़कर ने रामजी सकपाल को देखा तो वे उनके व्यवहार एवं व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुये। उन्होंनें रामजी सकपाल के साथ अपनी बेटी भीमाबाई का विवाह करने का निश्चय किया। रामजी सकपाल के परिवार आर्थिक स्थिति मुरबाड़कर की अपेक्षा कमजोर थी इसीलिये धर्मा मुरबाड़कर की पत्नि इस विवाह के पक्ष में नही थीं। वहीं उनका बड़ा पुत्रा पिता की पसंद से सहमत था। उसे भी रामजी सकपाल अपनी बहन के योग्य प्रतीत हुये। अंततः सन् 1865 में रामजी सकपाल और भीमाबाई का विवाह संपन्न हो गया।
भीमाबाई वाक्चातुर्य की धनी, सुन्दर, सुशील और धर्मपरायण थीं। वे अत्यन्त स्वाभिमानी थीं। उनके स्वाभिमान का पता एक घटना से भी चलता है जब भीमाबाई की मां ने निर्धन परिवार में ब्याही अपनी पुत्री का समाचार सुना कि परिवार के अन्य सदस्य भीमाबाई की अवहेलना करने लगे थे। तब भीमाबाई ने दृढ़संकल्प लेते हुए स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि ‘मैं तभी मायके जाऊंगी जब आभूषणों से संपन्न अमीरी प्राप्त कर लूंगी।’
भीमाबाई का यह संकल्प उनके धैर्य की परीक्षा लेने वाला था। रामजी सकपाल की नियुक्ति सान्ताक्रूज के पास हो गयी। वे अपने अल्प वेतन से पैसे बचाकर भीमाबाई के पास भेजते थे जो पूरे परिवार के लिये पर्याप्त नहीं था। परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिये भीमाबाई ने सान्ताक्रूज में सड़क पर बजरी (कंकड़-पत्थर) बिछाने की मजदूरी का काम करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद भाग्य ने करवट ली और रामजी सकपाल की योग्यता को पहिचान कर उन्हें पूणे के पन्तोजी विद्यालय में पढ़ने का अवसर दिया गया परीक्षा पास करने के उपरान्त उन्हें फौजी छावनी के विद्यालय में अध्यापक का पदभार सौंपा गया। शीघ्र ही उन्हें प्रधान अध्यापक बना दिया गया। वे लगभग चैदह वर्ष तक प्रधान अध्यापक रहे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती गयी और भीमाबाई का संकल्प पूरा हुआ। उनके मायके वालों ने भीमाबाई से संबंध सुधार लिए। इस बीच भीमाबाई ने तेरह संतानों को जन्म दिया जिनमें सात संताने ही जीवित रहीं, शेष का बचपन में ही निधन हो गया था।
भीमाबाई बहुत अधिक व्रत-उपवास करती थीं। साथ ही उनकी बीमारी का सही निदान न होने के कारण स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। रामजी सकपाल का स्थानांतरण अलग-अलग छावनियों में होता रहता था। वे पत्नी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ समय एक ही स्थान पर पदस्थ रहना चाहते थे। आखिरकार उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ, जब उनका स्थानांतरण मध्यप्रदेश (वर्तमान) के इन्दौर के निकट महू छावनी के स्कूल में किया गया। महू में रहते समय रामजी सकपाल और भीमाबाई ने कामना की कि उनका एक ऐसा पुत्रा उत्पन्न हो जो दीन दुखियों की सेवा करे। भीमाबाई की यह प्रार्थना शीघ्र ही फलीभूत हुयी और उन्होंने 14अप्रेल 1891 को एक पुत्रा को जन्म दिया जिसका नाम भीमराव रखा गया। भीमराव को अपनी मां का स्नेह अधिक समय तक नहीं मिल पाया। अस्वस्थता के कारण भीमाबाई का निधन हो गया।
भीमराव अपनी मां को ‘बय’ कह कर पुकारते थे। उन्हें अपनी मां से अगाध स्नेह था। मां की मृत्यु के उपरान्त भी वे अपनी ‘बय’ को कभी भुला नहीं सके।
स्वाभिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति और किसी भी संकट का साहस के साथ सामना करने का गुण भीमराव को अपनी मां भीमाबाई से मानो अनुवांशिक रूप में मिला था। यह गुण भी उन्हें अपनी मां से ही मिला था कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। ये सारे गुण भीमराव को जीवन में सतत आगे बढ़ाते रहे।

Published by Bharat Book Centre, 17, Asok Road, Lucknow (Uttar Pradesh)-22600Tuesday, January 1, 2013
Wednesday, December 19, 2012
पटना़, बिहार में......
| Dr Sharad Singh with Memento of Nai Dhara Rachana Samman -2012 |
पटना़, बिहार में ‘नई धारा रचनाकार सम्मान- 2012’ पाने तथा सहधर्मी साथियों से मिलने के सुखद पल... त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल महामहिम प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद के करकमलों से सम्मान प्राप्त करना और भी सुुुखद .....
| Dr Sharad Singh,,Patna, Bihar- 30.11.2012 |
| Dr Sharad Singh,,Patna, Bihar- 30.11.2012 |
Dr Mahip Singh ji, Siddheshwar Prasad ji, Ramkumar Krishak ji ..Patna, Bihar- 30.11.2012 |
| Dr Mahip Singh ji, Siddheshwar Prasad ji, Ramkumar Krishak ji and Dr Sharad Singh, Patna, Bihar- 30.11.2012 |
| Siddheshwar Prasad ji, Ramkumar Krishak ji and Dr sharad Singh, Patna, Bihar- 30.11.2012 |
![]() |
| Nai Dhara Rachana Samman Invitation Card - Front Page |
Nai Dhara Rachana Samman Invitation Card - Back Page |
![]() |
| Dainik Jagaran, Patna, Bihar- 01.12.2012 |
![]() |
Rashtriya Sahara, Patna, Bihar- 01.12.2012 |
![]() |
| From Left- Dr Sharad Singh,Smt. Usha Kiran Khan and Shri Ramkumar Krishak at Smt Usha Kiran Khan's House, Patna, Bihar ‘नई धारा रचनाकार सम्मान’ के सिलसिले में पटना यात्रा के दौरान....(30.11.2012) |
![]() |
| From Left- Shri Ramkumar Krishak, Usha Kiran Khan and Dr Sharad Singh Smt Usha Kiran Khan's House, Patna, Bihar ‘नई धारा रचनाकार सम्मान’ के सिलसिले में पटना यात्रा के दौरान....(30.11.2012) |
![]() |
| From Left-Shri Ramkumar Krishak, Dr Sharad Singh with Dr Maheep Singh, Patna, Bihar ‘नई धारा रचनाकार सम्मान’ के सिलसिले में पटना यात्रा के दौरान....(30.11.2012) |
![]() |
| Dr Sharad Singh with Dr Maheep Singh, Patna, Bihar ‘नई धारा रचनाकार सम्मान’ के सिलसिले में पटना यात्रा के दौरान....(30.11.2012) |
![]() |
From Left-Shri Ramkumar Krishak, Dr Sharad Singh, Dr Maheep Singh and Shri Mahesh Bhardwaj, Patna, Bihar ‘नई धारा रचनाकार सम्मान’ के सिलसिले में पटना यात्रा के दौरान....(30.11.2012) |
Tuesday, November 20, 2012
‘डॉ. अम्बेडकर का स्त्री विमर्श’ का विमोचन ... Dr Sharad Singh's Book Released at Press Club Lucknow
![]() |
| Shree Times,Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
मेरी पुस्तक ‘डॉ.
अम्बेडकर का स्त्री विमर्श’ का विमोचन विगत 17.11.2012
को
लखनऊ (उप्र) के प्रेस क्लब में अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आदरणीय माता
प्रसाद जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
उक्त अवसर पर गुलाबचंद (अपर महानिदेशक प्रसार भारती लखनऊ) डॉ. परशुराम पाल (असोसिएट प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय), सुरेश उजाला (संपादक ‘उत्तर प्रदेश’ पत्रिका), महेन्द्र भीष्म (कथाकार), वीरेन्द्र बाहरी (भारत बुक सेंटर), तरुण बाहरी (भारत बुक सेंटर) तथा लखनऊ के जुझारू पत्रकारों एवं प्रेस छायाकारों सहित भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![]() | |
| Lokmat Samachar, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Amar Ujala, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| High Tech News,Hindi Daily Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Hindustan, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Hindustan,City Live, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Awadh nama, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Rashtriya Swaroop, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() |
| Swadesh Chetna, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
![]() | |
| Swatantra Bharat, Hindi Daily, Lucknow,18.11.2012 |
Subscribe to:
Posts (Atom)