Showing posts with label Kasbai Simon. Show all posts

Friday, April 13, 2018

उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’ पर पीएच. डी. (हिन्दी) उपाधि के लिए शोध ग्रंथ

Kasbai Simon - Novel of Dr (Miss) Sharad Singh
उच्च शिक्षा और शोध संस्थान दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, मद्रास की पीएच. डी. (हिन्दी) उपाधि के लिए शोधार्थी माली गीताबेन द्वारा मेरे उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’ पर लिखा गया शोध ग्रंथ आज मुझे प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। मैं डॉ. माली गीताबेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं 🙂
Ph. D. Research Book on Kasbai Simon - Novel of Dr (Miss) Sharad Singh
📚एक दिलचस्प बात बताऊं कि यूं तो कई यूनीवर्सिटीज़ में मेरे उपन्यासों पर शोधकार्य हुए हैं और हो रहे हैं मगर अकसर उनके बारे में मुझे तब पता चलता है जब वे मुझसे शोध के दौरान चर्चा करते हैं या फिर उपाधि अवार्ड हो जाने के बाद यूजीसी की साईट से पता चलता है। कभी-कभी कोई उदारमना शोधार्थी अपनी रिसर्च बुक की कॉपी मुझे भी भेज भी देते हैं।

Monday, January 18, 2016

डॉ. शरद सिंह के उपन्यास ‘‘कस्बाई सिमोन’’ पर पाठक मंच, सागर द्वारा एक सफल संवाद का आयोजन ...

मेरे उपन्यास ‘‘कस्बाई सिमोन’’ पर पाठक मंच, सागर द्वारा एक सफल संवाद का आयोजन किया गया... 17.01.2016
On my novel "Kasbai Simon"..... a successful review & discussion organised by Pathak Manch, Sagar -17.01.2016

Dr Sharad Singh novel Kasbai Simon... a successful review & discussion  organised by Pathak Manch, Sagar -17.01.2016

Tuesday, February 11, 2014

डॉ.शरद सिंह को उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’ पर ‘वागीश्वरी सम्मान’

Dr. Sharad Singh Honored

Dr. Sharad Singh Honored by 'Vageshwari Samman' for her novel "Kasbai Simon"...

    दिनांक 09 फरवरी 2014 को मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के वार्षिक सम्मान समारोह के आयोजन में सागर की सुपरिचित लेखिका डॉ.शरद सिंह को लिव इन रिलेशन पर आधारित उनके बहुचर्चित उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’ पर मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित ‘वागीश्वरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान समारोह एनआईटीटीटीआर, भोपाल में आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ.शरद सिंह को  प्रशस्तिपत्र एवं सम्मानराशि प्रदान किया गया। डॉ.शरद सिंह के अभी तक तीन उपन्यास, पांच कहानी संग्रह एवं स्त्रीविमर्श सहित विभिन्न विषयों की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनका अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। समारोह की अध्यक्षता चिन्तक एवं आलोचक डॉ.धनंजय वर्मा ने की तथा वरिष्ठ कथाकार सुधा आरोड़ा मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष पलाश सुरजन, महामंत्री राग तैलंग, पुखराज मारू आई.ए.एस, एनआईटीटीटीआर, भोपाल के निदेशक विजय अग्रवाल, भवभूति अलंकरण से सम्मानित डॉ.प्रभात भट्टाचार्य, सैफिया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शकूर खान, कथाकार रमेश दवे एवं संतोष चौबे सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कथाकार मुकेश वर्मा ने किया।

From Left- Dr Padma Sharma, Rajesh Joshi, Dr Sharad Singh, Arti and Pradeep Jilwane

From Left- Rajesh Joshi, Dr Sharad Singh, Pradeep Jilwane, Dr Padma Sharma and  Arti
From left- Dr Padma Sharma, Dr Sharad Singh, Vijay Agrawal, Pukharaj Maru and other guest

From Left- Dr Padma Sharma, Dr Sharad Singh, Vijay Agrawal, Pukharaj Maru
Dr Padma Sharma and  Dr Sharad Singh

From Left- Sunil Chaturvedi, Pradeep Jalwane,  Dr Padma Sharma, Dr Sharad Singh, Vijay Agrawal, Pukharaj Maru

In the Auditorium
Sharad Singh  Honored by Vageshwari Samman

After honor, Dr Sharad Singh addressed the guests

First Line from left- Pradeep Jalwane, Dr Padma Sharma, Dr Sharad Singh, Nirmala Bhuradiya, Dr Pragya rawat. Second Line Form left- Palash Surjan, Prabhat Bhattacharya, Dr Dhananjay Singh, Sudha Arora, Shakur Ahamad and Sunil Chaturvedi

With honor
Banner on the Auditorium Stage

Friday, January 24, 2014

Vageshwari Samman .... वागेश्वरी सम्मान.....

मित्रो,
यह आपके, प्रिय पाठकों एवं मेरे शुभचिन्तकों के मेरे लेखन के प्रति प्रेम का सुखद परिणाम है... इसे मैं आप सब के साथ शेयर करना चाहती हूं ......

 Friends,
It is a Marvelous result of Love of My Loving Readers, Friends and My Well Wishers......I would like to share it with all of You !

Wednesday, December 18, 2013

लिव इन रिलेशन पर बहुचर्चित उपन्यास ‘कस्बाई सिमोन’

 मुक्ति की राह पर रोशनी
 युवा उपन्यासकार शरद सिंह ने अपनी विशिष्ट कथा-शैली और अछूते विषयों के चुनाव के कारण
पाठकों का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी सद्य प्रकाशित कृति ‘कस्बाई सिमोन’ में भी उनकी यह विशेषता देखी जा सकती है। यह उपन्यास ‘लिव इन रिलेशनशिप’ जैसे विषय को लेकर है, जो खासकर भारतीय समाज के लिए अपेक्षाकृत नया है। जिस समाज में प्रेम करने को अक्षम्य अपराध की तरह देखने का आम चलन हो, वहां ऐसे विषय पर कलम चलाना साहस की बात कही जाएगी। वस्तुत: हिंदी साहित्य के स्त्री विमर्श के क्षेत्र में यह उपन्यास एक अहम हस्तक्षेप है, जिसमें न सिर्फ स्त्री की सदियों पुरानी परतंत्रता का प्रतिकार किया गया है, बल्कि उसे मुक्ति का विकल्प भी दिखाया गया है। कस्बाई सिमोन, लेखिका: शरद सिंह, प्रकाशक: सामयिक प्रकाशन, नई दिल्ली-2, मूल्य: 300 रु.
(दैनिक हिन्दुस्तान, 29.09.2012 में प्रकाशित टिप्पणी )

लिव इन रिलेशनशिप पर उपन्यास (A Novel on Live in Relation)
 
लिव इन रिलेशनशिप आज के समय में तेजी से बढ़ रहा है। एक समय था जब ऐसे संबंधों पर लोग खुलकर बात करना पसंद नहीं करते थे। लेकिन आज लोग खुलकर लिव इन रिलेशन शिप में रहते हैं और इस बात को जगजाहिर भी करते हैं। लिव इन रिलेशनशिप के जहां कुछ फायदे हैं वही इसके कुछ नुकसान भी हैं। यानी जैसे हर सिक्के के नकारात्मक और सकारात्मक पहलू होते हैं, इस रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही है। इन्हीं पहलुओं के खंगाला गया है इस उपन्यास में।