Showing posts with label कुबेर वाटिका सागर. Show all posts
Showing posts with label कुबेर वाटिका सागर. Show all posts

Friday, March 31, 2023

ट्रेवलर डॉ (सुश्री) शरद सिंह | कुबेर वाटिका सागर

🥤किसी रेस्टोरेंट में क्या हम सिर्फ़ खाना खाने जाते हैं। आप कहेंगे बेशक खाना खाने जाते ही हैं वरना क्यों जाएंगे रेस्टोरेंट्स?... लेकिन मैं कहूंगी कि "सिर्फ़  खाना खाने क्यों?"...🍵 खाने के अलावा भी  वहां  बहुत कुछ मौजूद रहता है जो हमारी ख़ुशियां बढ़ा सकता है...🎠🎡  🎠 ... और मैं ऐसे मौकों की तलाश में रहती हूं जो मुझे तो खुशी ही देता है, मेरे साथ, मेरे आस-पास मौज़ूद लोगों को भी ख़ुश होने का अवसर देता है और मेरा बचपना देखकर उनके भीतर दबा हुआ बचपना जाग उठता है ...
🌹यही तो असली मक़सद होता है आउटिंग का ...कि हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से कुछ अलग हटकर, कुछ अलग तरीके से जिएं ... भले ही कुछ पल के लिए ही सही.. लेकिन अपने मानसिक तनाव से दूर प्रसन्नचित्त होकर....
🌹29 मार्च 2023 को परेड मंदिर जाने के बाद मुझे शहर से कुछ दूर कुबेर वाटिका रेस्टोरेंट्स जाने का अवसर मिला। वहां मैंने खाना तो खाया ही लेकिन वहां परिसर में रखे हुए बच्चों के खेलने के उपकरणों ने मुझे अपनी ओर खींच लिया। उसके बाद के दृश्य आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं ...
... क्या करूं आदत से लाचार हूं🙃😛🥳 हर समय गंभीर बने रहना मुझे नहीं आता...
😀🤷😀 🎠🎡🎠😀🤷😀
#explore_your_near_about
#ilovetravel  #ilovetravelling 
💠Traveling Date ..29.03.2023

#travelermisssharadsingh 
#DrMissSharadSingh 
#travelphotography #mylife  #journeys #sagar #डॉसुश्रीशरदसिंह