Showing posts with label जन्म जयंती. Show all posts
Showing posts with label जन्म जयंती. Show all posts

Saturday, August 28, 2021

डॉ वर्षा सिंह जन्म जयंती आयोजन - 2021

प्रिय ब्लॉग साथियों, 
मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महिला काव्य मंच सागर इकाई द्वारा "डॉ वर्षा सिंह जन्म जयंती आयोजन" रखा गया। आयोजन में श्यामलम संस्था के अध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्र, शायर अशोक मिजाज़, कवि वीरेन्द्र  प्रधान, लेखक राजकुमार तिवारी, समाज सेवी भाई कपिल स्वामी एवं भाई डॉ विनोद तिवारी, लोकगीत गायक शिवरतन यादव, डॉ. चंचला दवे, श्रीमती सुनीला सराफ, डॉ. अंजना चतुर्वेदी, देवकी नाईक दीपा, भाई पुष्पेन्द्र दुबे आदि बड़ी संख्या में विद्वतजन ने वर्षा दीदी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शिवरतन यादव जी ने वर्षा दीदी की ग़ज़ल का गायन किया। मुख्य वक्ता के रूप में मैंने दीदी के संस्मरण साझा किए। आयोजन की अध्यक्ष डॉ. चंचला दवे, मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीला सराफ, संचालक डॉ अंजना चतुर्वेदी ने वर्षा दीदी का भावभीना स्मरण किया। भाई पुष्पेन्द्र दुबे ने वर्षा दीदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपनी कविता प्रस्तुत की। श्री उमाकांत मिश्र, शायर अशोक मिजाज़, कवि वीरेन्द्र  प्रधान, लेखक राजकुमार तिवारी, समाज सेवी कपिल स्वामी ने अपने भावसुमन अर्पित किए।
      इस अवसर पर प्रतिष्ठित चित्रकार श्री असरार अहमद द्वारा बनाया गया वर्षा दीदी का पोट्रेट मुझे भेंट किया गया। यह आयोजन आदर्श संगीत महाविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। (28.08.2021)
🙏हार्दिक धन्यवाद महिला काव्य मंच सागर इकाई 🙏