Showing posts with label साहित्य प्रवाह पुरोधा सम्मान - 2022. Show all posts
Showing posts with label साहित्य प्रवाह पुरोधा सम्मान - 2022. Show all posts

Monday, December 5, 2022

साहित्य प्रवाह पुरोधा सम्मान - 2022 डॉ (सुश्री) शरद सिंह को

 
देश-दुनिया में कहीं भी आपका सम्मान किया जाए लेकिन जब आपको अपने ही क्षेत्र में, अपनों के बीच, अपनों के द्वारा सम्मानित किया जाता है तो उसका सुख अलग ही होता है, जिसका अनुभव कल मुझे हुआ। "प्रवाह" सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक गतिविधि मंच, मकरोनिया, सागर (म.प्र.) द्वारा मुझे "साहित्य प्रवाह पुरोधा सम्मान - 2022" से सम्मानित किया गया।
 🚩गांधीवादी चिंतक श्री रघु ठाकुर जी, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अनिल तिवारी जी एवं प्रवाह संस्था के अध्यक्ष संतोष रोहित मित्र जी के हाथों सम्मान प्राप्त करना अपने आप में सुखद अनुभव था। 
🚩मैं आभारी हूं प्रवाह संस्था के अध्यक्ष श्री संतोष रोहित "मित्र", सचिव एड. श्री राजेश दुबे एवं संस्था के संरक्षक माननीय श्रीभूपेन्द्र सिंह, केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन की🙏
🚩अपने लेखन के प्रति अपनों का यह विश्वास देखकर भावविभोर हूं 🌷
🚩 इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलझारीलाल जैन जी द्वारा सागर के पितृपुरुष डॉ हरिसिंह गौर जी की सुंदर तस्वीर भेंट की गई।
🚩 समारोह के दूसरे सत्र में विराट कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें देश के चर्चित मंचीय कवि एवं कवयित्रियों ने शिरक़त की। इस कवि सम्मेलन की विशेषता यह है कि इसमें प्रतिवर्ष एक या दो नवोदित मंचीय रचनाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। 
#pravahsanstha #PravahSamman2022
#DrMissSharadSingh 
#Sahitya #literature