Showing posts with label आरोग्य संवाद. Show all posts
Showing posts with label आरोग्य संवाद. Show all posts

Friday, August 25, 2023

डॉ (सुश्री) शरद सिंह आरोग्य संवाद में विशिष्ट अतिथि

"चाट, पकौड़े, चाऊमिन, औ पिज्जा औ नूडल्स।
इनको नियमित खाए जो, बन जाए डूडल्स।।
बन जाए डूडल्स, बनाओ इनसे दूरी
वरना रह जाएगी इच्छा सभी अधूरी।।" कल ऑटोनोमस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सागर की छात्राओं को "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क" विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए मैंने उपरोक्त पंक्तियों भी सुझाव के तौर पर उन्हें सुनाईं।
    आयोजन था गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सागर में पिंक सागर एवं eduGlife संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, नारी "आरोग्य संवाद" कार्यक्रम।  आयोजनकर्ता थीं अधिवक्ता दीपा तिवारी एवं श्रीमती चारूलता त्रिपाठी। इस कार्यक्रम में सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, गायकनोलॉजिस्ट डॉ. नीना गिडियन, टीआई श्रीमती उमा नवल आर्य, समाजसेवी डॉ. प्रतिभा तिवारी, गायकनोलॉजिस्ट डॉ. निधि मिश्रा, योग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता नेमा ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। 
     डॉ अंजना चतुर्वेदी सहित महाविद्यालय की प्राध्यापकों एवं छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
    एक सार्थक आयोजन, एक सार्थक दिन!
🚩धन्यवाद प्रिय चारुलता त्रिपाठी 🙏
🚩धन्यवाद डॉ. दीपा तिवारी 🙏
🚩धन्यवाद डॉ. आनंद तिवारी 🙏
#डॉसुश्रीशरदसिंह  #DrMissSharadSingh  #healthiswealth 
#girlshealth 
#arogyasamvad 
#आरोग्यसंवाद