Saturday, October 3, 2026

डॉ (सुश्री) शरद सिंह ने की गांधी जयंती समारोह की अध्यक्षता

2 अक्टूबर 2026 की शाम काव्यायन एवं सहकार भारती संस्था के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मुझे सौंपी गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा भारतीय सेना के सेवानिवृत्ति तीन सैन्य अधिकारियों, कृषिकों एवं साहित्यकारों का सम्मान किया गया।🇮🇳🏆🇮🇳
     इस अवसर पर मैंने अपनी पुस्तक राष्ट्रवादी व्यक्तित्व "महात्मा गांधी" की चर्चा करते हुए महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला तथा गांधी जी पर केंद्रित अपनी एक कविता "गांधी होना आसान नहीं" का भी पाठ किया।📖🎤🌹🎙️🌹

   श्रीमती ममता भूरिया जी को साहित्य एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई 🌹💐🌹
       इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट भाई अंकलेश्वर दुबे "अन्नी", उपाध्यक्ष एडवोकेट उत्कर्ष श्रीवास्तव कभी सम्मान किया गया। आयोजन मे समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।🪷
       होटल यशोदा पैलेस के सभागार में आयोजित इस सफल आयोजन के लिए आयोजक द्वय अधिवक्ता भाई रामनरेश सिंह राजपूत एवं भाई आलोक जैन जी को हार्दिक बधाई एवं उनका हार्दिक आभार 💐🙏💐
      भाई अभय सिंह जी को भी हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने आयोजन में अपनी सक्रियता बनाए रखी।💐
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh 
#गांधीजयंती #महात्मागांधीजयंती

No comments:

Post a Comment