Showing posts with label रचना पाठ. Show all posts
Showing posts with label रचना पाठ. Show all posts

Sunday, July 20, 2025

डॉ (सुश्री) शरद सिंह का प्रलेस की गोष्ठी में रचना पाठ

आज दोपहर प्रगतिशील लेखक संघ की गोष्ठी मकरोनिया में अंकुर कॉलोनी के स्नेह भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि थे बंडा से पधारे 'बुंदेलखंड के रसखान' कहे जाने वाले शायर मायूस सागरी जी ।  अध्यक्षता की आदरणीय टीकाराम त्रिपाठी जी ने तथा गोष्ठी का कुशल संचालन किया डॉ. सतीश पांडे जी ने। गोष्ठी में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित हुए तथा सभी ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
      गोष्ठी में मैंने भी अपनी एक ताज़ा कविता का पाठ किया जिसका शीर्षक है- "सांची में बुद्ध"
      गोष्ठी के अंत में पेट्रिस फुसकेले जी ने आभार प्रदर्शन किया।

    ❗️ ⚠️❗️ मायूस सागरी जी की विशेष आग्रह पर मैंने उन्हें अपनी प्रथम पुस्तक "आंसू बूंद चुए" (नवगीत संग्रह) की प्रति भेंट की। यह पुस्तक सन 1988 में प्रकाशित हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक का ब्लर्ब आदरणीय त्रिलोचन शास्त्री जी ने लिखा था। 
🙏तस्वीरें साभार : भाई मुकेश तिवारी जी के सौजन्य से🙏😊🙏

#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #प्रलेस #प्रगतिशीललेखकसंघ #गोष्ठी

Sunday, January 8, 2023

प्रलेस मकरोनिया ईकाई की गोष्ठी | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | रचना पाठ

*नफ़सियाती   दौर है, क्या कीजिए
ज़िन्दगी बे-तौर    है, क्या कीजिए
दिख रहा जो, वो नहीं, हरगिज़ नहीं
मसअला कुछ और है, क्या कीजिए...*
   - ये चंद शेर और एक रचना पढ़ी मैंने भी। अवसर था  प्रगतिशील लेखक संघ की मकरोनिया इकाई की इस वर्ष की प्रथम गोष्ठी का। अध्यक्षता की वरिष्ठ लोकगीत गायक श्री हरगोविंद विश्व जी ने और मुख्य अतिथि थे बीना से पधारे कवि महेश कटारे सुगम जी। संचालन किया मकरोनिया इकाई के अध्यक्ष डॉ सतीश पाण्डेय ने। 
आयोजन की कुछ तस्वीरें श्री मुकेश तिवारी एवं सुश्री भावना बड़ोन्या के सौजन्य से....
#DrMissSharadSingh #डॉसुश्रीशरदसिंह #प्रलेस #प्रगतिशीललेखकसंघ #progrssive