Sunday, July 10, 2016

राष्ट्रवादी व्यक्तित्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ... लेखिका - ‪शरद सिंह

‘‘जनसत्ता’’(10.07.2016) में मेरी पुस्तक ‘‘राष्ट्रवादी व्यक्तित्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी ’’ की समीक्षा .... हार्दिक आभार ‘‘जनसत्ता’’ !
Jansatta - 10 July 2016 -  Rashtravadi Vyaktitva Shyama Prasad Mukharji
.. Book of Dr Sharad Singh

राष्ट्रवादी व्यक्तित्व अटल बिहारी वाजपेयी ... लेखिका - ‪शरद सिंह

‘‘पत्रिका’’ समाचारपत्र , सागर संस्करण (09.07.2016) में मेरी पुस्तक ‘‘ राष्ट्रवादी व्यक्तित्व अटल बिहारी वाजपेयी ’’ की चर्चा .... 
हार्दिक आभार ‘‘पत्रिका’’ !

"Patrika" - 09 July 2016 - Rashtravadi Vyaktitva Atal Bihari Vajapeyee
..Book of Dr Sharad Singh

क़िताबों की दुनिया बड़ी है निराली .....

क़िताबों की दुनिया बड़ी है निराली .....
Dr (Miss) Sharad Singh in the World of Books 
Dr (Miss) Sharad Singh, Author
Dr (Miss) Sharad Singh, Author
Dr (Miss) Sharad Singh, Author

Dr (Miss) Sharad Singh, Author
 
Wednesday, July 6, 2016

चर्चा प्लस ... मिसाल बनती जा रही है ‪शिवराज सरकार‬ ... - डॉ. ‪शरद सिंह‬

Dr (Miss) Sharad Singh
मेरा कॉलम  ‪"चर्चा प्लस"‬ "दैनिक सागर दिनकर" में (06. 07. 2016) .....

My Column ‪Charcha Plus‬ in "Dainik Sagar Dinkar" .....

चर्चा प्लस 

‪         मिसाल बनती जा रही है ‪शिवराज सरकार‬

                                             - डॉ. ‪शरद सिंह‬ 
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार मिशन 2018 की ओर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही है। यदि शिवराज सरकार का अब तक का सफ़र देखा जाए तो यही कहना होगा कि वह आसान नहीं था। जब सब कुछ ठीक-ठीक निपट जाता है तो लगता है जैसे कहीं कोई चुनौती थी ही नहीं लेकिन एक सुखद समापन के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना किया गया यह अकसर अनदेखा रह जाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इस मामले में भाग्यशाली कहे जा सकते हैं कि उन्हें उनके कार्यों को समर्थन देने वाले और उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले उत्साही और विश्वसनीय विधायकों का साथ मिला है। मंत्रीमंडल को ले कर कभी ऊंच-नीच होती भी है तो वह इतनी जल्दी सुलझ जाती है कि विपक्ष को हाथ-पैर हिलाने का अवसर भी नहीं मिल पाता है। अभी हाल ही में शिवराज मंत्रीमंडल में किया गया वस्तार इसकी ताज़ा मिसाल है। जहां तक मिसाल की बात है तो उन तीन मिसालों पर ध्यान दिया जाना जरूरी है जो शिवराज सरकार के सम़ाने चुनौती के रूप में सामने आईं जिनमें से एक अभी परीक्षा की घड़ी की भांति सामने है। 
 
Charcha Plus Column of Dr Sharad Singh in "Sagar Dinkar" Daily News Paper

सिंहस्थ 2016
उज्जैन में सिंहस्थ आरम्भ होने से पहले प्रदेश सरकार को उन चुनौतियों से निपटना था जो कोई भी अनहोनी को होनी बना सकती थीं। इन चुनौतियों में प्रमुख थीं-जल संकट, सुरक्षा व्यवस्था और सौहाद्र्य का वातावरण। इन तीनों चुनौतियों से शिवराज सरकार ने जिस सफलता के साथ निपटा वह शोध का विषय बन गई। सिंहस्थ के ‘भीड़-प्रबंधन’ पर तो बाक़ायदा विश्वविद्यालयों द्वारा शोध कार्य करवाए भी गए। सबसे बड़ा खतरा सिमी एवं अन्य आतंकवादी गतिविधियों का था जिससे समूचा सिंहस्थ संकट में पड़ सकता था। प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता एवं कसावट ने सभी संभावित विपत्तियों पर अंकुश लगाए रखा। कुल 42 विभागों के 16 हजार अधिकारी व कर्मचारी और 40 हजार सुरक्षा दस्ते ने सिंहस्थ जैसे बड़े महापर्व को सफल करके नया इतिहास रच दिया। पूरी दुनिया इस आयोजन को आश्चर्य के साथ देख रही थी। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी 30 दिन में 15 बार उज्जैन गए और 158 घंटे वहां रहे। सिंहस्थ की सफलता के पीछे यह भी अहम बात रही कि चार साल पहले से ही इसकी तैयारी आरंभ कर दी गई और सबसे पहला काम किया गया कि नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना पूरी हुई। इसके बाद ब्रिज, रोड, सीवरेज, हॉस्पिटल और अन्य काम रिकॉर्ड समय में पूरे हुए। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी कुंभ या सिंहस्थ में मानवीय गलती, भूल या अफवाह से किसी भी श्रद्धालु की जान नहीं गई।
सिंहस्थ-2016 में बनें चार वल्र्ड रिकार्ड जिन्हें गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड द्वारा दर्ज़ किया गया। इनमें एक ही स्थान पर एकसाथ 5595 लोगों द्वारा सफाई करके ‘मोस्ट नम्बर ऑफ पीपुल्स स्वीपिंग वल्र्ड रिकार्ड’, 21 मई के स्नान के सन्दर्भ में दुनिया में किसी एक नदी पर सर्वाधिक संख्या में लोगों द्वारा एक दिवस में स्नान करने का वल्र्ड रिकार्ड, पंचकोशी यात्रा सम्बन्धी किसी एक धार्मिक समूह द्वारा 13 लाख से अधिक की संख्या में 118 किलो मीटर लम्बी यात्रा करने का वल्र्ड रिकार्ड तथा सर्वाधिक संख्या में किसी एक स्थान पर वाईफाई द्वारा मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्राप्त करने का रिकार्ड शामिल है। दो पवित्र नदियों क्षिप्रा और नर्मदा के मिलन का साक्षी बना सिंहस्थ।

मंत्रीमंडल का विस्तार
सिंहस्थ की चुनौती के पहले से ही मंत्रीमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं। सिंहस्थ के समापन के बाद ये अटकलें और तेज हो गईं। किसका क़द बढ़ेगा और किसका कद घटेगा, यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों से ले कर संचार माध्यमों तक चर्चा का विषय बना रहा। अंततः वह समय भी आ गया जब मंत्रीमंडल के विस्तार की घोषणा कर दी गई। यह घोषणा चैंकाने वाली रही। मध्यप्रदेश के शिवराजसिंह मंत्रिमंडल का जिस तरह से विस्तार हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दृढ़निश्चय पर एक बार फिर मुहर लगा दी। प्रदेश सरकार में एक-एक मंत्री और एक-एक विधायकों की नाराज़गी विशेष अर्थ रखती है। इसीलिए आमतौर पर मंत्रीमंडल के विस्तार के समय तुष्टिकरण की नीति अपनाई जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को तो मानो चुनौतियों से डर लगता ही नहीं है। उन्होंने जिस तरह 75 वर्ष की आयु से ऊपर वाले बुजुर्ग मंत्रियों को आयुसीमा दिखा दी वह कम साहसिक नहीं था। कुछ घंटे तो ऐसे उबाल भरे गुजरे कि जैसे अब विपक्ष के भाग्य से छींका टूट जाएगा लेकिन फिर जल्दी ही परिदृश्य बदल गया। रूठे हुए बुजुर्ग मान गए और उन्होंने वस्तुस्थिति को स्वीकार कर लिया। इस विस्तार के पहले हुए एक महत्व पूर्ण घटनाक्रम में पार्टी ने केबिनेट के दो सबसे वरिष्ठ और वयोवृद्ध मंत्रियों से त्यागपत्र ले लिया गया। इनमें पूर्व मुख्य्मंत्री और वर्तमान गृह मंत्री बाबूलाल गौर तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री सरताजसिंह शामिल थे। समाचारों के अनुसार इन दोनों मंत्रियों ने त्यागपत्र देने से पहले बगावती रुख दिखाया और त्यागपत्र देने से इनकार कर दिया लेकिन अंततः त्यागपत्र दे दिया।
विस्तार से जुड़ी दूसरी महत्वपूर्ण घटना प्रदेश के सबसे महत्व पूर्ण जिले इंदौर से किसी का भी मंत्री न बनाया जाना। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय मंत्रिमंडल में इंदौर का प्रतिनिधित्व करते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाकर दिल्ली बुला लिया। माना जा रहा था इस विस्तार में इंदौर से एक न एक मंत्री तो जरूर बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल इंदौर में वरिष्ठ नेताओं की आंतरिक खींचतान के चलते किसी को मौका नहीं दिया गया। जबकि भूपेंद्र सिंह प्रदेश के नए गृहमंत्री बनाए गए, जयभान सिंह पवैया को उच्च शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया तथा नरोत्तम मिश्रा को संसदीय कार्यमंत्री का प्रभार के साथ जल संसाधन और जनसंपर्क मंत्री का पद भी सौंप दिया गया।
इस तरह मध्यप्रदेश में वह मिसाल पेश कर दी गई जो मंत्रियों की आयुसीमा के निर्धारण में सभी राज्यों एवं केन्द्र के लिए आधार बन सकती है। राजनीतिक विश्लेषक इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की एक बड़ी राजनीतिक सफलता मान रहे हैं।

ब्रिक्स का आयोजन
दुनिया के पांच प्रमुख देशों के ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी मध्यप्रदेश करेगा। विदेश मंत्रालय ने दो दिनी महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए भारत के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो का चयन किया है। भारत की अध्यक्षता में होने वाला सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होगा। खजुराहो में होने वाले आठवें ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल टेमर, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतीन, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग एवं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जेकब जुमा भी आएंगे। खजुराहो सम्मेलन का ध्येय वाक्य जवाबदेही का निर्माण, समावेशी और सामूहिक समाधान तय किया गया है। ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। सदस्य देशों के अंग्रेजी नाम के प्रथम अक्षरों से मिलकर ‘ब्रिक्स’ समूह का नामकरण हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे ‘ब्रिक’ के नाम से जाना जाता था। रूस को छोडकर, ब्रिक्स के सभी सदस्य विकासशील या नव औद्योगीकृत देश हैं जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। ये राष्ट्र क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत में पहले गोवा का चयन किया गया था, लेकिन बाद में विदेश मंत्रालय ने खजुराहो को ज्यादा उपयुक्त पाया। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए खजुराहो का चयन किया जाना मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। केंद्र सरकार के इस आयोजन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खजुराहो की ब्रांडिंग में मदद मिलगी। पर्यटन की दृष्टि से दुनिया के नक्शे पर मप्र का नाम होगा। जाहिर है कि इस सम्मेलन के आयोजन की सफलता शिवराज सरकार की सफलताओं के आकाश में एक सितारा और टांक देगी।

मिसाल बनने का माद्दा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्पष्टता और दृढ़ता ने उनकी सरकार को एक मिसाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां एक ओर वर्तमान राजनीतिज्ञों का आचरण ढुलमुल किस्म का रहता है, वहीं शिवराज सिंह चौहान तात्कालिक हानि-लाभ को परे धकेल कर डट जाते हैं। उनकी यह व्यक्तिगत खूबी राजनीतिक विश्लेषकों को भी ज़ोर के झटके दे देती है। वोट बैंक का चयन करना और उनके पक्ष में डटे रहना दोनों बातों में अन्तर होता है। कई बार असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है लेकिन शिवराज सिंह चौहान ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी सभी को अपनी स्पष्टता और दृढ़ता से चकित कर देते हैं। भले ही वह सरकारी नौकरियों में प्रमोशन के समय दिए जाने वाले आरक्षण का हो अथवा दलितों को मंदिरों की पुरोहिताई सौंपने का अतिसंवेदनशील मसला हो। बिना किसी पक्षपात के, तटस्थ भाव से भी यह मानना ही होगा कि देश के राजनीतिक जगत् में एक मिसाल बनती जा रही है शिवराज सरकार।
-------------------------------

Monday, July 4, 2016

कहानी ... स्लेव मार्केट .... - डॅा. शरद सिंह

"Slave Market" ... My Story which is published in in all edition of "Dainik Jagaran" supplement 'Saptarang - Punarnava' 04.07.2016
कहानी ... 

स्लेव मार्केट 
- डॅा. शरद सिंह

आज सुबह से उसका मन खिन्न था। इसीलिए उसने अपने नाश्ते में फेरबदल कर लिया। गोया नाश्ता बदल लेने से हालात बदल जाएंगे। वह जानती थी कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है फिर भी उसने तयशुदा नाश्ता करने के बजाए दो किलोमीटर अधिक दूर जा कर दूसरा नाश्ता करने की ठानी।
‘वन मोमोज़ प्लीज़ !’ रेस्तरां में पहुंच कर उसने बैरे को आदेश दिया ही था कि उसके कानों से एक आवाज़ टकराई।
‘नो-नो! नाॅट वन...टू मोमोज़...प्लीज़...!’
नमिता ने देखा कि उसकी मेज से लगभग सट कर आयुषी खड़ी थी। आयुषी को देख कर नमिता का मूड और खराब हो गया। यह यहां भी चली आई...मगर क्यों? कैसे? मेरा पीछा कर रही थी क्या?
‘हाई! गुडमाॅर्निंग आयुषी! यहां कैसे? आज इडली-सांभर को डिच कर दिया?’ मन ही मन कुढ़ती हुई नमिता ने पूछा। आयुषी रोज़ सुबह के नाश्ते में इडली-सांभर ही खाना पसंद करती है। वह भी इस फंडे के साथ कि जब तक यहां हो तक तक इडली-सांभर का आनंद ले लो हो सकता है यहां से निकलने पर छोटे-कुल्छे पर जि़न्दा रहना पड़े।
‘नहीं, ऐसा तो नहीं! इडली-सांभर खा चुकी हूं....एक्चुअली, वही खा कर निकल रही थी कि तू दिखाई दी...पैदल-पैदल इधर आती हुई...मुझे आश्चर्य हुआ तो तुझे फाॅलो करने लगी....बस्स! मगर सोचती हूं कि एकाध मोमोज़ भी खा लूं फिर आज ही दोपहर बाद चैन्नई के लिए निकलना है....यू नो, तैयारी तो पूरी हो गई है फिर भी फ्रेन्ड्स से मिलते-मिलाते लंच तो छूट ही जाएगा।’ आयुषी ने इत्मीनान से बैठते हुए कहा।
‘यू लकी...’ नमिता के मुंह से निकला और फिर उसने अपने दांतों तले अपनी जीभ दबा ली। उफ! ये क्या कह बैठी वह। अब आयुषी को लगेगा कि नमिता बुरी तरह हताश है। नमिता स्वयं को कोसने लगी।
‘डोंटवरी नमि! आई श्योर दैट नेक्स्ट टाईम इज़ योर! मुझे भी दुख है तुम्हारे लिए....हम दोनों एक साथ चलते तो कितना मज़ा आता, है न!.... बट, मुझे विश्वास है कि अगला सिलेक्शन तुम क्लियर कर लोगी!’ आयुषी ने वही सब कहा जिसका डर था नमिता को। उसका मन बुझ-सा गया।
‘इट्स ओके, आयुषी!’ नमिता ने स्वयं को सम्हालते हुए कहा। तभी बैरा मोमोज़ ले आया। इस रेस्तारां के ए.सी. चैम्बर में सर्विंग सुविधा दी जाती थी। वरना ए.सी. चैम्बर के बाहर सेल्फ-सर्विस थी। निःसंदेह, यह सुविधा सेल्फ-सर्विस की अपेक्षा मंहगी थी और इसका आनन्द ‘डेट’ पर रहने वाले युवा ही ‘अफोर्ड’ करते थे, शेष नहीं। 
    
"Slave Market" ... Story of Dr (Miss) Sharad Singh which is published in in all edition of "Dainik Jagaran" supplement 'Saptarang - Punarnava' 04.07.2016
   
बैंगलोर शहर मंहगा भी है और सस्ता भी। थोड़ा-सा कष्ट उठा कर बचत कर लो तो सस्ता है वरना मंहगाई के एक से एक आयाम भी आसानी से देखे जा सकते हैं। नमिता, आयुषी और उसके दोस्त अकसर बचत पर ही चलते थे। लेकिन आज नमिता को बचत का विचार नहीं आ रहा था और न आयुषी को। भले ही दोनों के अपने-अपने अलग कारण थे। आयुषी ने स्वर्णिम भविष्य की ओर क़दम उठा दिया था जब कि नमिता तो उस मनःस्थिति में थी कि जिसमें कोई भी युवा हताशा से भर कर किसी भी तरह का ग़लत क़दम उठा सकता है। एक अच्छे कैरियर का उसका सपना कल देर शाम को ही टूटा था जब उसने रिजल्ट-वाॅल पर टंाकी गई सूची में अपना नाम नहीं मिला। वह स्तब्ध रह गई थी। उसे विश्वास नहीं हुआ था कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है। उसका साक्षात्कार, उसकी प्रस्तुति...सब कुछ तो ठीक थे...फिर क्या हुआ?
नमिता भाग कर रिसोर्स आॅफीसर के पास पहुंची थी। 
‘सर! मेरा नाम लिस्ट में क्यों नहीं?’ उसने हांफते हुए पूछा था।
‘योर नेम प्लीज़!’ रिसोर्स आॅफीसर ने सपाट चेहरे के साथ पूछा था।
‘नमिता! नमिता सिंह बुन्देला!’
‘मिस बुन्देला.....ओ या ा ा ह! आपका नाम लिस्ट में नहीं है। आपका सिलेक्शन नहीं हुआ है।’ परिणाम-सूची देखते हुए रिसोर्स आॅफीसर ने अपने चेहरे की भांति सपाट स्वर में उत्तर दिया।
‘बट् सर! हाऊ इट इज़ पाॅसिबल....!’
‘एवरीथिंग इज़ पाॅसिबल इफ यू हेवन्ट परफार्म बैटर! ...यस, आप बैटर ट्वेन्टी फाईव में नहीं आ सकीं।’
‘बट....’
‘यू मे गो नाऊ!’ रिसोर्स आॅफीसर ने घूरते हुए कड़े स्वर में कहा।

सब कुछ ख़त्म! नमिता ने रिसोर्स आॅफीसर के कमरे से बाहर आते हुए सोचा था। जैसे ही यह ख़बर घर पहुंचेगी वैसे ही कोहराम मच जाएगा। मां का सपना टूट जाएगा। पापा को सदमा पहुंचेगा। हंा, मंा चाहती थीं कि नमिता अपना कोर्स समाप्त करते ही किसी अच्छी कम्पनी में अच्छे पैकेज़ पर नौकरी पा जाए जिससे तत्काल उसे अच्छा रिश्ता मिल जाए ....और वे अपनी बहन की बेटी के मुक़ाबले उसे बेहतर साबित कर सकें। पिछले साल उनकी बहन की बेटी का नोएडा में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में चुनाव हुआ था जिसके कारण उनकी बहन ने बहुत अकड़ दिखाई थी।
पिता भी यही चाहते हैं कि नमिता ने जब बैंगलोर जा कर पढ़ने में इतना पैसा खर्च किया है तो वहां से वह किसी बडे़ पैकेज़ में ही जाए ताकि वे शान से अपनी बेटी की उपलब्धि का प्रचार-प्रसार कर सकें। आखिर समाज-परिवार में इससे उनका रुतबा बढ़ेगा और मल्टीनेशनल कम्पनी में हाई-पैकेज़ में काम करने वाली उनकी बेटी के लिए बेहतर रिश्तों की बाढ़ आ जाएगी। 
                    
नमिता रात भर यही सोचती रही कि अपने मां-पापा से रिजल्ट कैसे छिपाया जाए और सेमेस्टर दोहराने के पीछे कौन-सा कारण बताया जाए। रात भर नींद नहीं आई उसे। डर था कि उसकी बेस्ट फ्रेंड आयुषी ही उसका भेद न खोल दे। उसका चयन हो गया था। वह नहीं भी बताएगी तो उसके पेरेन्ट्स ढिंढोरा पीटने से बाज़ नहीं आएंगे कि ‘बुन्देला साहब की बेटी नमिता रह गई और हमारी आयुषी को पैकेज़ मिल गया।’

‘क्या सोच रही हो? मोमोज़ ठंडा हुआ जा रहा है! खाना नहीं है क्या?’ आयुषी ने नमिता को टोका जो पिछली शाम और रात की बातों को याद कर के परेशान हो उठी थी।
‘सोच रही हूं कि मां-पापा को पता चलेगा तो वे क्या रिएक्ट करेंगे?’
‘हूं! है तो बात सोचने की!....वैल, तू कह देना कि यह कम्पनी तुझे सूट नहीं कर रही थी...सो, तूने अपना परफार्मेंस जानबूझ कर बिगाड़ा...वे कनविन्स हो जाएंगे।’ आयुषी ने एक तार्किक बहाना सुझाया। नमिता को भी यह बहाना ठीक लगा। आखिर कोई तो सफ़ाई देनी ही पड़ेगी उसे, तो यही सही।
‘तू ठीक कहती है....यही कहूंगी मैं!’ नमिता ने आयुषी का बहाना खुले मन से स्वीकार कर लिया।
‘गुड गर्ल! जल्दी खाओ, फिर मेरे साथ चलो, मुझे अभी कई लोगो से मिलना है।’ आयुषी ने कहा।
‘साॅरी आयुषी, मैं तेरे साथ नहीं चलुंगी! मैं अकेली रहना चाहती हूं!’
‘लेकिन.....’
‘आयुषी, जानती है...कल जब मैं जाॅब-फेयर की लम्बी कतार में खड़ी थी तो मुझे ‘स्प्रिंग ब्वायज़’ मूवी याद आ रही थी। जैसे उस मूवी में अनाथ बच्चे अपने-आप को बेहतर साबित करने की कोशिश करते है और हरेक बच्चा सोचता है कि गोद लेने वाले उसके परफार्मेंस से प्रभावित हों और उसे ही गोद ले लें।.....क्या हम भी वैसे ही नहीं हैं? नहीं, शायद हम उन अनाथ बच्चों जैसे नहीं बल्कि उन स्लाव्स.....उन मध्ययुगीन गुलामों जैसे हैं जो परिस्थितिवश गुलाम-बाज़ार में जा पहुंचते थे और इसी उम्मींद में खड़े रहते थे कि हमें एक अच्छा मालिक मिल जाए....जो हमसे भले ही मनचाही मेहनत खरीद ले मगर बदले में हमें इतना पैसा दे दे कि हम अपने परिवार और समाज केा जता सकें कि गुलामी कितनी अच्छी, कितनी सुखद चीज़ है।’ नमिता ने अपने मन की बात आयुषी के सामने उंडेल दी।
‘माई गाॅश! ये सब तुम क्या सोच रही हो?’ चैंक गई आयुषी। वह बोली, ‘हम गुलाम नहीं हैं, हम मर्जी से जाॅब चुन रहे हैं। फिर दोष किसी और को क्यों?’

‘हंह! हमारी मर्जी? व्हाट ए फुलिश थॅाट....हम सोच ही कहां रहे हैं....हम तो एक बहाव में बह रहे हैं...कैरियर, पैकेज़, मल्टीनेशनल कम्पनी....यही तो माहौल है....हम इस माहौल के गुलाम है। यू नो आयुषी! शायद तूने कभी पढ़ा हो कि लार्ड मैकाले ने एक शिक्षानीति बनाई थी जिसे देश में ‘बाबू बनाने की नीति’ कहा गया और इस नीति को ले कर लार्ड मैकाले को हमेशा कटघरे में खड़ा किया गया.....आज तो कोई ऐसी नीति नहीं है जो हमें एक ही दिशा में जाने को मजबूर करे, फिर भी हम एक ही दिशा में जा रहे हें न....बिलकुल भेड़ों के समान...’
‘लार्ड मैकाले? ये सब तू क्या बके जा रही है....आर यू ओके?’ आयुषी ने चिन्तित होते हुए पूछा। वह नमिता की बातें सुन कर अब घबराने लगी थी।
‘आई एम फाईन! यस! एब्सोल्यूटली फाईन....बट वी आर स्लाव....इट इस एक ट्रुथ...ब्लैक ट्रुथ!’ नमिता अपनी ही रौ में बोलती चली गई।
‘नो! यू आर नाॅट ओके! तू मेरे साथ चल! मन बहल जाएगा।’ बैरे का बिल चुकाती हुई आयुषी उठ खड़ी हुई।
‘नहीं, मैं तेरे साथ कहीं नहीं जाऊंगी। तू जा और इन्ज्वाय कर! तू तसल्ली रख, मैं ठीक हूं। एकदम ठीक!’ नमिता ने शांत स्वर में आयुषी से कहा। अब वह अपने मन को हल्का पा रही थी। इन्हीं बातों ने उसके मन को दबा रखा था। ये बातें मन से बाहर निकल आईं तो मन पर से बोझ भी हट गया। कम से कम अगले जाॅब-फेयर तक।
‘तू जा, मैं बिलकुल ठीक हूं!’ नमिता ने एक बार फिर आयुषी को आश्वस्त किया।
‘पक्का!’
‘एकदम पक्का! मैं ठीक हूं और ठीक ही रहूंगी....और अगले स्लाव-मार्केट...आई मीन जाॅब-फेयर में खड़ी होने से पहले तुझसे जरूरी टिप्स ले लूंगी। प्राॅमिस!....अब तू जा वरना तुझे देर हो जाएगी!’ नमिता ने उठ कर आयुषी को गले लगाते हुए कहा।
असमंजस में डूबी आयुषी को देर होने का विचार आया और वह हड़बड़ा कर नमिता से विदा ले कर रेस्तरां के बाहर लगभग दौड़ पड़ी। रेस्तरां से बाहर निकलते समय नमिता ‘स्लाव-मार्केट’ के अपने विचार पर मुस्कुरा दी।  उसके इस विचार ने ही तो उसे उन अंधेरों से बाहर निकाल लिया था जिन अंधेरों के कारण कल की असफलता के बाद उसके मन में घातक विचार उठ रहे थे। एक बार तो यह भी विचार आया था कि वह अपने छात्रावास की छत से छलांग लगा दे। मां-पापा को सच बताने से तो यही बेहतर लगा था उसे। फिर दूसरे ही पल विचार आया था कि  सच तो फिर भी मां-पापा के सामने आ ही जाएगा। टाल दिया था उसने आत्महत्या का विचार। ठीक ही रहा नहीं तो न तो सुबह होती, न ही आयुषी मिलती और न उसे इतना अच्छा बहाना सुझाती।
नमिता अपने मन को तैयार करने लगी कि जब उसके पापा उससे पूछेंगे कि आयुषी का चुनाव हुआ मगर तेरा क्यों नहीं? तो यही कहूंगी कि पापा! वह मालिक मुझे पसन्द नहीं आया था!
नमिता एक बार फिर यह सोच कर मुस्कुरा दी कि शायद आज के समय में ऐसे ही मुस्कुराया जा सकता है।  
                      --------------------------------------

Saturday, July 2, 2016

चर्चा प्लस ... क्या हुआ था ‪‎श्यामा प्रसाद मुखर्जी‬ के साथ? ... - डॉ. ‪शरद सिंह‬

मेरा कॉलम  ‪"चर्चा प्लस"‬ "दैनिक सागर दिनकर" में (30. 06. 2016) .....
 
My Column ‪Charcha Plus‬ in "Dainik Sagar Dinkar" .....

चर्चा प्लस 

‪        क्या हुआ था ‪‎श्यामा प्रसाद मुखर्जी‬ के साथ?

                                             - डॉ. ‪शरद सिंह‬ 

डाॅ. अली मोहम्मद अैर डाॅ रामनाथ परिहार, एम डी की रिपोर्ट के आधार पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु की सूचना 23 जून को कश्मीर सरकार द्वारा जारी की गई। इस सूचना के विपरीत नर्सिंगहोम में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था। जिसके बाद 2 बज कर 30 मिनट पर श्यामा प्रसाद जी की मृत्यु हो गई थी। जबकि शासकीय सूचना में मृत्यु का समय 3 बजकर 40 मिनट बताया गया था। इस तरह के तथ्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु को ले कर अनेक संदेहों को जन्म देते हैं।
 
सन् 1901 की 06 जुलाई को जन्मे डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने अध्ययनकाल से ही तत्कालीन शासन व्यवस्था में सामाजिक-राजनैतिक परिस्थितियों के विशद् जानकार के रूप में समाज में अपना विशिष्ट स्थान अर्जित कर लिया था। डाॅ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। इसलिए उन्होंने सक्रिय राजनीति कुछ आदर्शों और सिद्धान्तों के साथ प्रारम्भ की। सार्वजनिक जीवन में पदार्पण करने के पश्चात् उन्होंने अपनी प्रखर विचारधारा से, सम्मेलनों, जनसमपर्क एवं सभाओं के माध्यम से, अपने ज्वलन्त उद्बोधनों से, जनता के मन में एक नयी ऊर्जा व नये प्राण का संचार किया। उनकी लोकप्रियता और उनकी ख्याति प्रतिदिन बढ़ती गयी। 

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहां का मुख्यमन्त्री वजीरे-आजम अर्थात् प्रधानमंत्री कहलाता था। संसद में अपने ऐतिहासिक भाषण में डाॅ. मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। वे जानते थे कि यदि आज एक राज्य पृथक्करण का रास्ता थाम लेगा तो अन्य प्रांतों में भी अलगाव की आग धधक उठेगी और देश का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि ‘‘या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा।’’
उन्होंने तात्कालीन नेहरू सरकार को चुनौती दी तथा अपने दृढ़ निश्चय पर अटल रहे। अपने संकल्प को पूरा करने के लिये वे 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ़्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।
यहां प्रस्तुत है मेरी पुस्तक ‘‘राष्ट्रवादी व्यक्तित्व: श्यामा प्रसाद मुखर्जी’’ के कुछ महत्वपूर्ण अंश।
  मृत्यु से जुड़े प्रश्न
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने साथियों सहित स्वयं जम्मू-कश्मीर जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वैद्य गुरूदत्त, प्रो. बलराज मधोक तथा अन्य सहयोगियों से विचार विमर्श करने के उपरान्त 5 मार्च 1953 को पूरे देश में जम्मू-कश्मीर दिवस मनाने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर की स्थिति का सही आकलन कर पाना कठिन था इसलिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तय कर लिया कि वे स्वयं जम्मू जाएंगे और स्वयं वहां की स्थिति का जायजा ले कर शेख अब्दुल्ला की अलगाववादी नीति को समूचे देश के समक्ष उजागर करेंगे। उन्होंने जनसभाएं करते हुए अपनी यात्रा आरम्भ की। उन्हें भरपूर समर्थन मिलने लगा। जिससे घबरा कर उन्हें जम्मू से पहले ही रावी नदी के पुल पर गिरफ्तार कर 12 मई 1953 को लिया गया। 12 मई 1953 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रीनगर में निशातबाग के समीप स्थित एक छोटे से बंगले में नज़रबंद कर दिया गया। नज़रबंदी के दौरान उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जाता था। 18 मई 1953 को उनके दाएं पैर में दर्द और हल्के ज्वर की अनुभूति उन्हें हुई। इसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता ही गया। 22 जून को चार बजे सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिल का तेज दौरा पड़ा। वैद्य गुरुदत्त ने देखभाल की जिससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ। किन्तु 23 जून की सुबह 4 बज कर 30 मिनट पर वैद्य गुरुदत्त को सूचना दी गई कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का प्रातः 3 बजकर 40 मिनट पर निधन हो चुका है। 
Charcha Plus Column of Dr Sharad Singh in "Sagar Dinkar" Daily News Paper

डाॅ. अली मोहम्मद अैर डाॅ रामनाथ परिहार, एम डी की रिपोर्ट के आधार पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु की सूचना 23 जून को कश्मीर सरकार द्वारा जारी की गई। इस सूचना के विपरीत नर्सिंगहोम में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था। जिसके बाद 2 बज कर 30 मिनट पर श्यामा प्रसाद जी की मृत्यु हो गई थी। जबकि शासकीय सूचना में मृत्यु का समय 3 बजकर 40 मिनट बताया गया था। इस तरह के तथ्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु को ले कर अनेक संदेहों को जन्म देते हैं।

वैद्य गुरुदत्त का संदेह
वैद्य गुरुदत्त जम्मू-कश्मीर की यात्रा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ रहे। माधवपुर पोस्ट पर गिरफ़्तारी के समय उन्हें भी श्यामा प्रसाद जी के साथ नज़रबंद कर श्रीनगर में निशातबाग स्थित छोटे से काॅटेज में बनाई गई अस्थाई जेल के एक छोटे से कमरे में बंदी के रूप में रखा गया था। वैद्य गुरुदत्त सुविख्यात साहित्य साधक तथा आयुर्वेद के निष्णात वैद्य थे। वैद्य गुरुदत्त ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा था -‘‘जहां डाॅ. मुखर्जी को नज़रबंद रखा गया था, वहां डाॅ. मुखर्जी की स्थिति बिगड़ने के बावजूद उन्हें कोई डाॅक्टरी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई थी। डाॅ. मुखर्जी द्वारा यह इच्छा प्रकट करने के बाद भी कि नज़रबंद साथियों को अस्पताल लाया जाए, उनके साथियों को तब तक कोई सूचना नहीं दी गई जब तक कि उनकी मृत्यु नहीं हो गई।’’
बैरिस्टर उमाशंकर त्रिवेदी का आरोप
बैरिस्टर उमाशंकर त्रिवेदी विधिवेत्ता एवं संसद सदस्य थे। उन्होंने डाॅ. मुखर्जी की नज़रबंदी को अवैध बताते हुए जम्मू-कश्मीर उच्चन्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण का मुकद्दमा दायर किया था। बैरिस्टर त्रिवेदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु के एक दिन पूर्व 22 जून 1953 को अस्पताल में डाॅ. मुखर्जी से मुलाकात की थी। तब वे कमजोर होने के बावजूद प्रसन्नचित्त दिखाई दिए थे। श्यामा प्रसाद जी की मृत्यु के प्रति संदेहास्पद परिस्थितियों को लेकर उपजे संदेहों को लेकर अपने वक्तव्य में बैरिस्टर त्रिवेदी ने निम्नलिखित आरोप लगाए थे- ‘‘22 जून को प्रातः काल 4 बजे जब डाॅ. मुखर्जी को पहली बार हृदय पीड़ा हुई तब डाॅक्टरों द्वारा उन्हें पूर्णतया विश्राम करने का परामर्श नहीं दिया गया। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उनको सहयोगियों के आग्रह के बावजूद तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया और सात घंटे का बहुमूल्य समय नष्ट कर दिया गया। उनको एम्बुलेंस गाड़ी में नहीं बल्कि एक छोटी टैक्सी में बड़ी असुविधा के साथ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दाखिल होने के बाद भी उनका तात्कालिक उपचार नहीं किया गया। बीमारी की गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया गया। जेल सुपरिंटेंडेंट से सुबह के समय ही डाॅ. मुखर्जी को अस्पताल पहुंचाए जाने हेतु आग्रह किया गया था किन्तु उन्होंने समय बरबाद कर दिया और सवा घंटे तक डाॅ. रैना से बातें करते रहे। डाॅ. मुखर्जी ने अपने दांए पैर के दर्द और ज्वर के समय कोलकाता के सुयोग्य डाॅक्टरों द्वारा दिए गए परामर्श के आधार पर उन्हें स्ट्रेप्टो माईसिन का इंजेक्शन नहीं लगाए जाने हेतु डाॅ. अली मोहम्मद से अनुरोध किया था। उनके अनुरोध एवं स्पष्ट विरोध के बावजूद उनके शारीरिक स्थिति की जांच किए बिना डाॅ. अली मोहम्मद ने उन्हें स्ट्रेप्टो माईसिन का इंजेक्शन लगा दिया था।’’
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदेहास्पद मृत्यु पर प्रश्न उठाते हुए जयप्रकाश नारायण ने मांग की थी कि - ‘‘मैं नहीं जानता कि प्रधानमंत्री के सामने कौन-से तथ्य पेश किए गए, जो कुछ तथ्य मेरी जानकारी में आए हैं, उनसे तो कुछ और ही निष्कर्ष निकलता है। मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी राष्ट्रीय शोक की घटना के बाद भारत सरकार को चाहिए कि कम से कम इस सारे मामले की उचित एवं निष्पक्ष जांच की व्यवस्था करे। ’’ अटलबिहारी वाजपेयी ने भी शोक संतप्त हो कर कहा था कि -‘‘ डाॅ. मुखर्जी ने देश की अखण्डता की रक्षा के लिए भारत के मुकुट कश्मीर को भारत से अलग करने के षडयंत्र का पर्दाफाश करते हुए अपना बलिदान दिया। उनकी मृत्यु निश्चित ही संदिग्ध अवस्था में हुई है। इसकी जांच अवश्य ही कराई जानी चाहिए।’’ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु किसी को भी स्वाभाविक प्रतीत नहीं हो रही थी। हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता, सांसद तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनन्य सहयोगी निमर्लचंद्र चटर्जी ने 18 सिम्बर 1953 को लोकसभा के सत्र में जांच की मांग रखी थी।

अविस्मरणीय योगदान
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी यदि चाहते तो बैरिस्टर अथवा किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बन कर सुख-संपदा के साथ जीवन व्यतीत कर सकते थे। यदि वे चाहते तो जीवन संगिनी की मृत्यु होने पर दूसरा विवाह कर के सांसारिक सुखों का आनन्द ले सकते थे किन्तु वे संभवतः सुख और सम्पदा के उपभोग के लिए बने ही नहीं थे। सुख का अर्थ उनके लिए भौतिक सुख नहीं वरन् राष्ट्रप्रेम था। उन्होंने अखण्ड भारत का स्वप्न देखा और उसी स्वप्न को पूरा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह उन्हीं का प्रयास था कि समूचा बंगाल भारत से अलग नहीं हुआ। जम्मू-कश्मीर जो पृथक्करण के द्वार पर जा खड़ा हुआ था, डाॅ. मुखर्जी के आत्मोत्सर्ग से देश का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है।