Wednesday, March 16, 2022

चर्चा प्लस | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस | ज़िन्दगी को सुरक्षित रखते हैं टीके | डॉ. (सुश्री) शरद सिंह | सागर दिनकर

चर्चा प्लस | 16 मार्च : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
   ज़िन्दगी को सुरक्षित रखते हैं टीके
- डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह                                                                                        
             कोविड-19 ने टीकाकरण का महत्व सभी को भली-भांति समझा दिया है। लेकिन इससे पूर्व पोलियो, चेचक आदि के टीकाकरण के प्रति सजगता आ चुकी है। प्रति वर्ष 16 मार्च को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की वर्ष 2022 की थीम है-‘‘वेक्सीनेस वर्क फाॅर ऑल’’ अर्थात् ‘‘सभी के लिए टीकाकरण’’। यह थीम इस बात की याद दिलाती है कि कोरोना संबंधी टीकाकरण के सारे डोज़ अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। बड़ों के लिए अभी बूस्टर डोज़ बाकी है और अधिकांश बच्चों को सुरक्षा टीका लगना अभी शेष है।
देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 मार्च 1995 को हुई। तभी से हर वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। 20वीं शताब्दी तक पूरी दुनिया पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। तभी पोलियो खुराक की खोज हुई। भारत में 16 मार्च, 1995 में पहली खुराक 5 साल के कम बच्चे दी गयी। पल्स पोलियो अभियान के तहत, देश में पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की दो बूंदें दी गई थीं। इसके लिए एक नारा दो बूंद जिंदगी की काफी लोकप्रिय हुआ था। गांव-गांव, शहर-शहर स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों की टीम घर-घर जाकर, स्कूल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते थे। इन प्रयासों के कारण ही 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। पोलियो खुराक मुंह के जरिए दी जाती है। पोलियो की खुराक के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया था। जिसका नाम “पल्स पोलियो टीकाकरण दो बूंद जिन्दगी के लिए”। पूरे भारत में यह अभियान चलाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया। पोलियो मुक्त होने वाला भारत एशिया महाद्वीप का दूसरा देश बन गया है। दुनियाभर में व्यापक टीकाकरण अभियानों के परिणामस्वरूप दुनिया के प्रमुख हिस्सों से चेचक, खसरा, टिटनस, पोलियो, प्लेग जैसे अत्यधिक संक्रामक और खतरनाक बीमारियों का खात्मा हुआ है।
टीकाकरण अत्यधिक संक्रामक रोगों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है. टीकाकरण के कारण व्यापक प्रतिरक्षा अधिकतर दुनिया भर में चेचक के उन्मूलन और दुनिया की एक बड़ी मात्रा से पोलियो, खसरा और टेटनस जैसी बीमारियों के नियंत्रण के लिए जिम्मेदार है. देश में पहली बार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 16 मार्च, 1995 को मनाया गया था। उस दिन देश में ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। देश में विकलांगता की जनक मानी जानी वाली पोलियो महामारी को खत्म करने के लिए भारत सरकार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई थी। पिछले कुछ दशकों में टीटनस, पोलियो, टीबी जैसी घातक बीमारियों से लड़ने के लिए टीके एक अभिन्न हथियार के तौर पर उभरे हैं और इनके कारण लाखों लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकीं हैं।
 टीके एंटीजेन कहलाते है यह एक ऐसी दवाई होती है जो टीके के रूप में दी जाती हैं इससे रोगकारक जीवाणु एवं विषाणु की शरीर में जीवित क्षीण मात्रा रहती है। यह विषाणुओं को मारकर अथवा अप्रभावी कर टीके के रूप में प्रयोग किया जाता हैं। टीकाकरण कराने से लोगों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिसकी वजह से गंभीर एवं बड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर को मजबूती मिलती है। बच्चे के जन्म के बाद ही डॉक्टर द्वारा उसके माता- पिता को टीकाकरण कराने की सलाह दी जाती है। छोटे नवजात बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम बेहद कमजोर होता हैं जिसकी वजह से उन्हें गंभीर एवं घातक बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए सरकार द्वारा नवजातों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त टीकाकरण किया जाता है। जिससे की देश की आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ बन सकें। गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान को टिटेनस की बीमारी से बचाने के लियेटिटेनसटाक्साइड बूस्टर के दो टीके एक महिने-एक महीने के अंतर में लगवाना चाहिए। डीपीटी टीके बेहद महत्वपूर्ण होते है यह टीके तीन संक्रामक बीमारियों डिफ्थीरिया, पर्टुसिस और टिटनेस से बचाव के लिए दिए जाते हैं। हिपेटाइटिस बी एवं ए के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण जरुरी हैं। बच्चों को उल्टी- दस्त से बचाने के लिए रोटावायरस टीका लगाया जाता है। वस्तुतः टीकाकरण रक्त में घुलकर शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित करता है जो शरीर में एंडीबॉडी का निर्माण करता है। एंडीबॉडी हमारे शरीर में वायरस और बैक्ट्रिया से सुरक्षा करता है। शरीर में एंडीबॉडी बनने से वायरस और बैक्ट्रिया कमजोर हो जाते है। या खत्म हो जाते है। जिससे व्यक्ति बीमारी के शिकार नहीं होते है।
शिशुओं को जीवित रहने के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है। शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी और कम लागत का तरीका है। यदि शिशु का टीकाकरण किया जाए तो विश्व में उनके बचाव में लगभग 15 लाख शिशु मृत्यु को रोका जा सकता है। भारत को सन 2014 में पोलियो मुक्त और सन 2015 में मातृत्व व नवजात टेटनस उन्मूलन का सर्टिफिकेट मिला। टीकाकरण परिवार और समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रति वर्ष भारत में 90 लाख से भी अधिक टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नीमोकॉक्कल कन्ज्यूगेट वैक्सीन (पीसीवी) और रोटावायरस वैक्सीन (आरवीवी) जैसे नए टीकों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत एक देशव्यापी मीजल्स-रूबेला अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे सभी बच्चों को लक्षित किया गया है चाहे उनका आवास कही भी हो। इस प्रगति के बावजूद भी भारत में शिशु मृत्यु दर और अस्वस्थता में संक्रामक बीमारियों की उच्च भागीदारी है। भारत में लगभग 10 लाख बच्चे अपने पांचवा जन्मदिन मनाने से पहले ही मर जाते हैं। इनमें से चार में से एक की मृत्यु निमोनिया और डायरिया के कारण होती है जो विश्व भर में शिशु मृत्यु के दो प्रमुख संक्रामक बीमारी है। इनमें से अधिकांश को शिशु स्तनपान टीकाकरण एवं उपचार देकर बचाया जा सकता है।
विगत 70वर्षों में टीकाकरण यूनिसेफ के कार्य के केंद्र में रहा है। विश्व भर में शिशुओं के लिए सेवाओं को प्रदान करने के लिए इससे बढ़कर कोई संस्था नहीं है। यूनिसेफ भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम का तकनीकी साझेदार है और यह सरकार को सहयोग करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीकाकरण के द्वारा सुरक्षित किए जाने वाले बीमारियों से कोई भी शिशु प्रभावित न हो सके। सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण का प्रसार महत्वपूर्ण है। एक समय हजारों बच्चों की जान लेने वाली बीमारियां,पोलियो और स्मॉल पॉक्स का उन्मूलन किया जा चुका है एवं प्राथमिक रूप से सुरक्षित व प्रभावी टीकों के कारण अन्य बीमारियां भी उन्मूलन के कगार पर हैं। यूनिसेफ भारत सरकार एवं अन्य साझेदारों के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का भी सहयोगी है। यूनिसेफ जीएवीआई को प्रस्तावना विकास,वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं क्रियान्वयन के माध्यम से सहयोग करता है। यूनिसेफ,राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह,टीकाकरण एक्शन समूह और पोलियो विशेषज्ञ सलाहकार समूह में नीति विकास का एक सक्रिय सदस्य है। यूनिसेफ सभी जगह सभी लड़कों और लड़कियों के लिए नियमित टीकाकरण पहुँच में सुधार करके,उनके जीवन को बचा कर,बाल अधिकार की वचनबद्धता को सुनिश्चित करता है। यह अपने सहयोगी एवं साझेदारों के साथ मिलकर सभी भौगोलिक स्थानों,ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गरीबों,वंचितों,कम पढ़े लिखे समूहों में टीकाकरण की कमियों को समाप्त करने के लिए कार्यरत है। ऐसा करके यह सुनिश्चित करता है कि वह सभी शिशु जो टीकाकरण के लिए आते हैं उन्हें आवश्यक व पर्याप्त टीका के सभी डोज मिल सके। ऐसा करने के लिए सभी स्तर पर आवश्यक संसाधनों जैसे टीकाकरण करने वाले,आपूर्ति,कौशल,मोटिवेशन और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है।
फरवरी 2017 से अब तक भारत में 32 राज्यों में 23 करोड़ शिशुओं को एमआर टीका का डोज दिया जा चुका है। इस अभियान में उपयोग किया जाने वाले एमआर वैक्सीन का निर्माण भारत में किया गया है एवं उसे विश्वभर में उपयोग के लिए निर्यात भी किया गया है। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम अभियान के बाद संपूर्ण टीकाकरण में 18.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मिशन इंद्रधनुष से प्राप्त अनुभवों को देशभर में टीकाकरण से छूट चुके शिशुओं को टीकाकरण में शामिल करने और संपूर्ण टीकाकरण आच्छादन को 90 प्रतिशत तक स्थाई बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है।
शिशु मृत्यु दर को कम करने वाले पहल में टीकाकरण तक पहुंच को सुधारने के लिए भारत की वचनबद्धता महत्वपूर्ण है और सरकार के उच्च स्तर पर टीकाकरण की प्रधानता दी जाती है। 190 जिलों में यह मिशन इंद्रधनुष चलाया गया था। नियमित व प्रभावी टीकाकरण से भारत को प्रभावित करने वाले कई बीमारियों का उन्मूलन किया जा सकता है। वर्तमान दौर में टीकाकरण के महत्व को कमतर नहीं आंका जा सकता है। इंसानों को ज्ञात गंभीर और घातक बीमारियों या महामारियों से बचाने के लिए टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है। भारत में पोलियो उन्मूलन इसका ज्वलंत उदाहरण है।
हाल ही में वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के खिलाफ दुनियाभर में टीकाकरण की शुरुआत हुई है। इससे पहले भी दुनियाभर में व्यापक टीकाकरण अभियानों के परिणामस्वरूप दुनिया के प्रमुख हिस्सों से चेचक, खसरा, टिटनस जैसे अत्यधिक संक्रामक और खतरनाक बीमारियों का खात्मा हुआ है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की वर्ष 2022 की थीम है-‘‘वेक्सीनेस वर्क फाॅर ऑल’’ अर्थात् ‘‘सभी के लिए टीकाकरण’’। यह थीम इस बात की याद दिलाती है कि कोरोना संबंधी टीकाकरण के सारे डोज़ अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। बड़ों के लिए अभी बूस्टर डोज़ बाकी है और अधिकांश बच्चों को सुरक्षा टीका लगना अभी शेष है। अतः स्वास्थ और सुरक्षा की दृष्टि से टीकाकरण के प्रति सभी का जागरूक होना जरूरी है।        
        --------------------------
(16.03.2022)
#शरदसिंह  #DrSharadSingh #चर्चाप्लस #दैनिक #सागर_दिनकर
#राष्ट्रीयटीकाकरणदिवस #nationlvaccinationday

Tuesday, March 15, 2022

अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी में अपने शोध आलेख "वैदिक वांग्मय में जल की महत्ता एवं जल संरक्षण" का वाचन करते हुए डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह ने अपने विचार रखे

 

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh


"पूरी दुनिया जल संकट से जूझ रही है अतः अब समय आ गया है कि हम अपने अतीत के उन पन्नों को पलटें जिन पर जल के महत्व और संरक्षण के बारे में ज्ञान संरक्षित है। जी हां, हमारा वैदिक वांग्मय वह असीमित ज्ञान का भंडार है जो हमें पर्यावरण से तादात्म्य स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। अथर्ववेद में यह निर्देश है कि मनुष्य को चाहिए कि वह वर्षा, कुआ, नदी और सागर के जल को, अपने खान-पान, खेती और शिल्प- कला आदि के लिए उपयोग करे एवं अपने जीवन को सम्पूर्ण बनाए और चारों पुरुषार्थों को प्राप्त करे-

शं त आपो हैमवतीः शमु ते सन्तूत्स्याः ।
शं ते सनिष्पदा आपः शमु ते सन्तु वर्ष्याः।।
वैदिककाल में जल को सर्वोच्च स्थान दिया गया।
यदि हम अपने वैदिक वांग्मय का ध्यानपूर्वक अनुशीलन करें तो हम जल के महत्व को भली-भांति समझ सकते हैं। यह सर्वविदित है कि जो भी तथ्य अथवा तत्व हमें महत्वपूर्ण लगता है हम उसके प्रति सजग रहते हैं। अतः हमें जल के महत्व को समझते हुए उसके संरक्षण के बारे में भी तत्पर रहना होगा तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्धजल सौंप सकेंगे। हमें प्रकृति और पर्यावरण के हर घटक को देवतुल्य मानकर संरक्षित एवं विकसित करने का प्रयास करना होगा। तभी पृथ्वी प्रसन्न रहेगी और अस्तित्व में रहेगी।" मैंने अपना शोध आलेख "वैदिक वांग्मय में जल की महत्ता एवं जल संरक्षण" का वाचन करते हुए अपने विचार रखे।
🚩अवसर था कल 14.03.2022 को डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के संस्कृत विभाग एंव महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के सम्मिलित आयोजन में "वैदिक वांग्मय के विविध आयाम एवं प्रासंगिकता" विषय पर दो दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी का प्रथम सत्र। जिसकी अध्यक्षता की नई दिल्ली से पधारे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो गिरीश पंत जी ने।
National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh

National Seminar On Vaidik Vangmay - Water Conservation Method in Vaidik Vangmay - Paper presented by Dr (Ms) Sharad Singh


🚩इसके ठीक पूर्व उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की थी सागर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ नीलिमा गुप्ता ने, मुख्य अतिथि थे डॉ राधावल्लभ त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि थे डॉ भवतोष इन्द्रगुरु। डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी जी के संयोजकत्व में डॉ शशि कुमार सिंह, डॉ नौनिहाल गौतम, डॉ रामहेत गौतम डॉ विजय सिंह आदि संस्कृताचार्योंं ने आयोजन के विभिन्न सत्रों को संचालित किया।
🚩देश के प्रमुख वैदिक विद्वानों एवं उद्भट संस्कृताचार्यों की उपस्थिति विश्वविद्यालय ही नहीं वरन सागर नगर के लिए भी प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है जिसके लिए अध्यक्ष संस्कृत विभाग डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी जी साधुवाद के पात्र हैं।
🚩इस महत्वपूर्ण पटल पर मुझे अपने विचार रखने का अवसर देने के लिए हार्दिक आभार डॉ आनंद प्रकाश त्रिपाठी जी एवं डॉ शशि कुमार सिंह जी 🙏

पुस्तक समीक्षा | भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक गंभीर उपन्यास | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | आचरण

प्रस्तुत है आज 15.03.2022 को  #आचरण में प्रकाशित मेरे द्वारा की गई लेखक प्रदीप पाण्डेय के उपन्यास "पक्षद्रोह" की समीक्षा... आभार दैनिक "आचरण" 🙏
---------------------------------------
पुस्तक समीक्षा
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक गंभीर उपन्यास
समीक्षक - डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह
---------------------------------------
उपन्यास   - पक्षद्रोह
लेखक     - प्रदीप पांडेय
प्रकाशक   - प्रभात पेपरबैक्स, प्रभात प्रकाशन, 4/19, आसफअली रोड, नई दिल्ली- 110002
मूल्य      - 250 रुपए 
-------------------------------------
भ्रष्टाचार का शाब्दिक अर्थ है वह आचरण जो किसी भी प्रकार से अनैतिक और अनुचित हो। जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के विरूद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है। आज देश में भ्रष्टाचार अपनी जड़े जड़े जमा चुका है। आज पूरी दुनिया में भारत भ्रष्टाचार के मामले में 94वें स्थान पर है। भ्रष्टाचार के कई रंग-रूप है जैसे रिश्वत, काला-बाजारी, जान-बूझकर दाम बढ़ाना, पैसा लेकर काम करना, सस्ता सामान लाकर महंगा बेचना आदि। भ्रष्टाचार में मुख्य घूस यानी रिश्वत, चुनाव में धांधली, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, न्यायाधीशों द्वारा पक्षपातपूर्ण निर्णय, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब आदि बांटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, अपने कार्यों को करवाने के लिए नकद राशि देना यह सब भ्रष्टाचार ही है। जीवन का कोई भी क्षेत्र इसके प्रभाव से मुक्त नहीं है। यदि हम इस वर्ष की ही बात करें तो ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं जो कि भ्रष्टाचार के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। यह एक संक्रामक रोग की तरह है। समाज में विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कठोर दंड-व्यवस्था की जानी चाहिए। आज भ्रष्टाचार की स्थिति यह है कि व्यक्ति रिश्वत के मामले में पकड़ा जाता है और रिश्वत देकर ही छूट जाता है। 
भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सजगता और साहस जरूरी है। यह दोनों तत्व साहित्य के माध्यम से मन-मस्तिष्क में अपनी जगह बना सकते हैं। एक ऐसा नायक जो भ्रष्टाचारियों से स्वयं लड़ता है और अपने संघर्ष के द्वारा दूसरों को संघर्ष का मार्ग दिखाता है। निसंदेह इस तरह साहित्य का दायित्व चुनौती भरा हो जाता है। वस्तुतः नई-नई चुनौतियां साहित्य को परिमार्जित करती रहती हैं। साहित्य के लिए यह आवश्यक है कि वह पुरातन मूल्यों की नींव पर नवीनतम मूल्यों की इमारत खड़ी करता रहे। हिन्दी साहित्य में निःसंदेह इसे आवश्यकता को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया। जहां तक बात उपन्यासों की है तो हिंदी उपन्यास लेखन में सन 1960 के बाद एक नया मोड़ शुरू होता है। साठ के बाद के हिंदी उपन्यासों में यथास्थितिवाद के स्थान पर संघर्ष और विद्रोह का आग्रह दिखाई पड़ता है। इस तरह के लेखन की शुरुआत हुई नई कहानी के रूप में। नई कहानी आंदोलन के पीछे जो तत्व प्रेरक शक्ति के रूप में काम कर रहे थे उसके मूल में मोहभंग, हताशा, कुंठा, देश का बंटवारा, सांप्रदायिक दंगे, संयुक्त परिवारों का तेजी से हो रहा विघटन, पारिवारिक संबंधों पर अर्थ का दबाव, प्रेम संबंधों की समस्या, अमीरी-गरीबी के बीच लंबी होती खाई, नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच सामंजस्य की समस्या, बेरोजगारी, महानगरीयता, अकेलापन, शिक्षित और आर्थिक रूप से स्वावलंबी स्त्रियों की नई विचारधारा, कामकाजी स्त्रियों का दोहरा शोषण, जातिगत व्यवस्था में उपेक्षा का भाव आदि।
हमारे देश को सैकड़ों वर्ष तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहना पड़ा। अंग्रेजों ने भारत की अर्थव्यवस्था को इतना जर्जर कर दिया कि वह आज तक सम्हल नहीं सका है। यद्यपि 1967 के मध्यावधि चुनाव के दौरान आर्थिक असमानता को दूर करने का प्रयत्न किए गए। राजाओं की पेंशन बंद कर दी गई, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया, चीनी राष्ट्रीय कोयला खदानों खाद्यान्नों का भी राष्ट्रीयकरण करने का प्रयत्न किया गया जिससे उल्टा असर हुआ परिणाम हुआ कि मुद्रास्फीति को बढ़ावा मिला चीजें महंगी होने लगीं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने लगा। बाजारवाद ने आर्थिक परिस्थितियों का संतुलन तेजी से बिगाड़ा। परिणाम तक रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोलने लगे। एक कागज को एक मेज से दूसरे मेज तक पहुंचाने के लिए मेज के नीचे से रिश्वत देने की परंपरा ने अपने अपनी जड़े जमा लीं। यदि कोई सरकारी काम करवाना है तो रिश्वत देना जरूरी हो गया। हिंदी साहित्य में आर्थिक भ्रष्टाचार पर लगभग हर विधा में लिखा गया। उपन्यास, कहानियां, व्यंग, कविताएं सभी विधाओं में भ्रष्टाचार का विश्लेषण एवं उसका निदान रेखांकित किया गया। इस दिशा में श्रीलाल शुक्ल का उपन्यास ‘‘राग दरबारी’’ सबसे प्रसिद्ध उपन्यास है जिसमें हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को खुलकर सामने रखा गया। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही उदय प्रकाश की लंबी कहानी ‘‘दिल्ली की दरबार’’ प्रकाशित हुई थी। जयप्रकाश कर्दम का उपन्यास ‘‘उत्कोच’’ भी कुछ ऐसे ही विषय पर है। जो यह दृश्य सामने रखता है कि बिना रिश्वत दिए कोई काम हो पाना संभव नहीं है इसी क्रम में युवा लेखक प्रदीप पांडेय का उपन्यास पक्षद्रोह भ्रष्टाचार के एक और पक्ष को सामने रखता है। इस उपन्यास का नायक विक्रम स्वाभिमानी है। ईमानदारी का जीवन जीना चाहता है लेकिन समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार दफ्तरों में व्याप्त रिश्वत लेने देने की परंपरा उसे ईमानदारी से डिगाने पर तत्पर दिखाई देती है। लेकिन विक्रम इसका इसका रास्ता ढूंढ निकालता है। यह उपन्यास युवा पीढ़ी से एक ऐसा आग्रह करता दिखाई देता है जिससे समाज में आर्थिक अपराध कम हो सकते हैं। यद्यपि यह रास्ता आसान नहीं है। विक्रम को भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि विक्रम युवा है अतः उसके हृदय में उत्पन्न होने वाली प्रेम की भावना भी उपन्यास में एक अलग रंग भर्ती है जो कि मानव जीवन के एक महत्वपूर्ण पक्ष को इंगित करती हैं। जिसमें वह घर बसाना चाहता है और सुख में जीवन जीना चाहता है। 
लेखक प्रदीप पांडे सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं और राजनीतिक स्तर पर भी उन्होंने भ्रष्टाचार की हर एक रंग को निकट से देखा है इसलिए उन्होंने अपने उपन्यास में इसे बड़ी बारीकी से प्रस्तुत किया है। भ्रष्टाचार जगत में व्याप्त टेबल से नीचे पैसे देने का मुहावरा प्रयोग में लाते हुए प्रदीप पांडे ने बड़े दिलचस्प शैली में लिखा है- ‘‘बहुत खूब जो लोग जुबान के पक्के होते हैं, वे जीवन में बहुत तरक्की करते हैं।’’ ‘‘बैग में से पेपर का बंडल निकालकर पेपर को फाड़ते हुए नोट का बंडल निकालकर विक्रम बोला- ‘यह पैसे मैं आपको फिल्मों की तरह टेबल से नीचे दूंगा।’ ‘हां हां, लाओ कहीं से भी दे दो’ हंसकर साहब ने कहा और टेबल के नीचे से पैसे लेते हुए पूछा- ‘क्या लोगे?’ रुपए टेबल पर रखे बैग में रखते हुए पूछा-‘क्या लोगे ठंडा या गरम?’ ‘चाय चल जाएगी साहब, पचहत्तर हजार की चाय तो बनती ही है साहब ।’ 
जीवन में चुनौती को स्वीकार करना और आत्मविश्वास बनाए रखना यह दोनों स्थितियां भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ा होने का साहस प्रदान करती हैं। इस संबंध में उपन्यासकार प्रदीप पांडेय ने एक स्थान पर लिखा है-‘‘जीवन में आपके द्वारा उठाया गया कोई भी कदम जो आपके स्वयं के अथवा सामाजिक सिद्धांतों से बाहर है, वही चुनौती होती है, वही जो व्यक्ति जीवन की प्रत्येक चुनौती को सहज स्वीकार कर ले तो समझ ही उसमें जी वक्ता कूट-कूट कर भरी है। कई दफा हमारा आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होता है, हम हार जाते हैं। इसके पीछे एक ही कारण है एकाग्रता का न होना।’’
एक समूचा कथानक रिश्वतखोरी के विरुद्ध आवाज़ उठाता है, यह भी अपने-आप में विशिष्टतापूर्ण है। वैसे उपन्यास लेखन की भी अपनी निजी चुनौतियां होती हैं। एक कथानक को संतुलित विस्तार देना और विविध पात्रों को उनका उचित स्पेस देते हुए रोचक तत्वों को समाहित करना सुगम नहीं होता है। कई बार अतिरेक में बह जाने का भय होता है लेकिन उपन्यास लेखन के क्षेत्र में पहलकदमी करते हुए प्रदीप पांडेय ने संतुलन बनाए रखा है जिससे उपन्यास की रोचकता आद्योपांत बनी रहती है। यह उपन्यास सामाज में व्याप्त दूषित व्यवस्थाओं की वास्तविकता से अवगत करता है। मेडिकल लाइसेंस बनाने के बदले ड्रग ऑफिसर द्वारा रिश्वत मांगने से शुरू हुई कहानी विभिन्न मोड़ लेती हुई एक ऐसे क्लाइमैक्स तक पहुंचती है, जहां पक्ष और विपक्ष दोनों ही अनिर्णय की स्थिति में स्वयं को पाते हैं। वही अचानक साक्ष्य के आधार पर न्यायालय निर्णय तक पहुंचता है। लेकिन पक्ष में खड़ा व्यक्ति पक्षद्रोह का दोषी दिखाई देने लगता है तथा भ्रष्टाचारी एक अजीब परिस्थिति में स्वयं को पाकर चैका देने वाला कदम उठाता है। इस पूरे उपन्यास को पढ़ते समय पाठक स्वयं को उपन्यास के नायक विक्रम के साथ-साथ चलता हुआ स्वयं को महसूस करेगा, यह बात विश्वास पूर्वक कही जा सकती है। समाज में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे कभी न कभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार का सामना न करना पड़ा हो। लगभग हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार और अधिकतम अनेक बार भ्रष्टाचार का सामना करना ही पड़ता है चाहे वह उस के पक्ष में खड़ा हो अथवा ना हो लेकिन भ्रष्टाचारी का चेहरा वह अपने सामने पाता है।
प्रदीप पांडेय का उपन्यास सटायर न होकर एक गंभीर उपन्यास है जो भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर गंभीरता से सोचने का तीव्र आग्रह करता है। यह उपन्यास निश्चित रूप से पाठकों को पसंद आएगा और उन्हें चिंतन मनन के लिए विवश करेगा।
           ----------------------------               
#पुस्तकसमीक्षा #डॉशरदसिंह #डॉसुश्रीशरदसिंह #BookReview #DrSharadSingh #miss_sharad #आचरण

Sunday, March 13, 2022

स्त्री जीवन और सृष्टि में सौंदर्य का आह्वान करती है। - डॉ (सुश्री) शरद सिंह

"जब एक स्त्री कविता रचती है तो उसकी कविताओं में वात्सल्य सहित नौ रस मौज़ूद होते हैं, छूटता है तो मात्र वीभत्स रस। क्योंकि स्त्री जीवन और सृष्टि में सौंदर्य का आह्वान करती है तथा सत्यम,शिवम, सुंदरम का अनुकरण करती है। वह द्रवित होती है दूसरों का दुख देख कर और प्रफुल्लित होती है अपने हृदय की अनुभूतियों से। कवयित्री आज्ञा तिवारी की कविताओं में सौंदर्य है, प्रेम है, प्रकृति है किन्तु इसके साथ ही सामाजिक विसंगतियों के प्रति गहरी पीड़ा भी है। अपने पहले काव्य संग्रह में ही वे अपनी वैचारिक परिपक्वता एवं भावनात्मक अवगाहन से प्रभावित करती हैं।" - मुख्य अतिथि के रूप में मैंने (डॉ (सुश्री) शरद सिंह ने ) अपने उद्बोधन में कहा साथ ही 'मलयालम साहित्य की दादी' कही जाने वाली सुप्रतिष्ठित कवयित्री स्व. बालमणि अम्मा के जीवन के प्रसंगों पर भी चर्चा की। अवसर था सागर नगर के साहित्यकार, पत्रकार, चिंतक "स्व.जी. पी. चतुर्वेदी अनंत स्मृति पर्व 2022" का। जिसके अंतर्गत साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह भी सम्पन्न हुआ।
      वरदान होटल में आयोजित इस समारोह में श्री पूरन सिंह राजपूत कवि
को सम्मानित किया गया तथा कवयित्री श्रीमती आज्ञा तिवारी 'मधु' के प्रथम काव्य संग्रह "मन का मधुमास" का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की नगर के प्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉ सुरेश आचार्य जी ने, मुख्य वक्ता थे टीकाराम त्रिपाठी जी एवं विशिष्ट अतिथि थे पंडित पीएन भट्ट ज्योतिषाचार्य जी। आलेख वाचन किया डॉ अशोक तिवारी ने। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री बृज बिहारी उपाध्याय ने किया। कवयित्री आज्ञा तिवारी का परिचय पड़ा श्री कपिल बैसाखी आने तथा कवि पूरन सिंह जी का परिचय पड़ा श्री हरि सिंह ठाकुर जी ने। सम्मान पत्र का वाचन किया श्री रमाकांत शास्त्री जी ने तथा स्वागत भाषण दिया श्री उमाकांत मिश्र, श्यामलम अध्यक्ष ने।
इस अवसर पर कवि श्री मुकेश तिवारी द्वारा अपने प्रभावी गायन के साथ स्मृति गीत प्रस्तुत किया।
      समारोह में नगर के साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
#डॉसुश्रीशरदसिंह #स्मृतिपर्व #समारोह #श्यामलम #पुस्तकविमोचन

चलो, अपडेटेशन करें कहावतों का | व्यंग्य | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | नवभारत


प्रस्तुत है आज "नवभारत" के रविवारीय परिशिष्ट "सृजन" में प्रकाशित मेरा व्यंग्य लेख "चलो, अपडेटेशन करें कहावतों का" ...😀😊😛
---------------

व्यंग्य
चलो, अपडेटेशन करें कहावतों का
- डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह
       समय के साथ जब राजनीति का ऊंट करवट बदल सकता है और देश की सबसे बड़ी कही जाने वाली पार्टी को एक-दो रन पर आउट कर सकता है तो बोली-भाषा की गाय-बछिया करवट क्यों नहीं बदल सकती है? वह भी तो एक ही मुद्रा में बैठे-बैठे थक जाती है। उसे भी अधिकार है करवट बदलने का। गाय सीधी होती है तथा बछिया तो और भी सीधी होती है। इसलिए ये दोनों बिना किसी शोरशराबे के, बिना किसी सभा या कैम्पैन के ऐसे ही बदलती रहती हैं। चुपचाप, शांतिपूर्वक। समय बदलता है तो आदतें भी बदल जाती हैं। आदतें बदलती हैं तो बातचीत का लहज़ा बदलता है, भाषा भी बदल जाती है। अब बदला-बदली का नमूना देखिए न कि एक जमाने में बेलबाॅटम पहना जाता था। जितनी चैड़ी मोहरी उतनी ज्यादा फैशनेबल। जमाना बदला तो चमड़ी चिपकू अर्थात् स्किनटाईट जींस ने जगह ले ली। अब पैरों की आदत तो मुड़ने की होती है। सीढ़ी चढ़नी है तो घुटने मोड़ने होंगे, कुंर्सी पर भी बैठना है तो घुटने मोड़ने होंगे इसलिए जींस में काटछांट की जाने लगी है। जगह-जगह से कटी जींस पैरों की त्वचा को श्वांस भी देती है और घुटनों को मोड़ने में सहूलीयत भी देती है। भले ऐसी जींस पहन के भिखमंगा दिखें तो दिखते रहें, फैशन तो फैशन है। बेलबाॅटम के जमाने में भी लम्बेबाल वाले लड़के पागल नज़र आते थे। मगर उन्होंने परवाह नहीं की। उस समय वे समय के साथ चल रहे थे, अब हम समय से कदमताल मिला रहे हैं।
जब हम बदल रहे हैं तो हमारी भाषा क्यों न बदले? उसे भी हक है बदलने का। जरूरी है कि नई कहावतों को अपनी पुरानी भाषा में शामिल कर लिया जाए। अब आप कहेंगे कि इससे भाषा की वाट लग जाएगी। तो लगने दीजिए वाट। हम परिवर्तन के टायर को पंक्चर तो नहीं कर सकते हैं। वह तो ट्यूबलेस टायर होता है। थोड़े दचके खाएगा मगर चलता रहेगा, चलता रहेगा। तो आइए देखें कुछ नए मुहावरों को। पहले गोलमोल बातों के लिए कहा जाता था जलेबी जैसे गोल-गोल मत घुमाओ। अब कहा जाना चाहिए कि नूडल्स जैसे मत उलझाओ। क्योंकि आजकल मधुमेह के ख़तरे बढ़ गए हैं। मिठाइयों के बारे में जितना कम सोचा जाए उतना अच्छा। उस पर नवोदित पीढ़ी जलेबियों से अधिक नूडल्स से परिचित है। यदि नवोदित पीढ़ी से कहा जाएगा कि बातों को नूडल्स जैसे मत उलझाओ, तो वह तुरंत समझ जाएगी।
एक कहावत हुआ करती है-‘‘सोलह आने सच’’। अब आज के जमाने में आना-पाई भला कौन जानता है? पहले चार आने में चार समोसे आ जाते थे, ऐसा पड़ोस के दादाजी बताते हैं। अब तो चार आने ही नहीं आते, समोसे क्या खाक आएंगे? अब तो कहावत होनी चाहिए ‘‘सोलह सौ रुपया सच’’ या फिर ‘‘सोलह बिटकाईन सच’’। अब पंद्रह-सोलह रूपयों की इतनी भी कीमत तो बची नहीं है कि उसकी साख की क़समें खाई जाएं या वास्ता दिया जाए। आज के जमाने में बीस रुपए पाव से नीचे अच्छी सब्जी मिलना भी कठिन है। इसलिए सच का भरोसा दिलाने के लिए कम से कम सोलह सौ रुपयों का वास्ता दिया जाना चाहिए। उस पर यदि बिटकाईन का वास्ता दिया जाए तो और सम्मानजनक यानी अपटुडेट लगेगा। यूं भी हम व्हाट्सएप्प विश्वविद्यालय वालों को ‘‘कमस व्हाट्सएप्प’’ की खानी चाहिए। अब आप कहेंगे कि व्हाट्सएप्प पर तो झूठ की सरिता बहती रहती है। तो यह तर्क व्यर्थ है क्योंकि अदालतों में ‘‘गीता’’ पर हाथ रख कर धड़ल्ले से झूठ बोला जाता है तो व्हाट्सएप्प का क्या गुनाह? जिसको झूठ बोलना है वह झूठ बोलेगा ही और जिसको कसमें खानी हैं वह कसम खाएगा ही। तो फिर अपडेट कसम क्यों न खाई जाए? ज़रा आज के जमाने की तो लगेगी।
एक कहावत है -‘‘कुत्ता-बिल्ली की तरह लड़ना’’। अब इसे भी बदल देना चाहिए। जब कोई दो व्यक्ति कुत्ता-बिल्ली की तरह लड़ते- झगड़ते दिखें तो उनसे कहना चाहिए कि ‘‘तुम लोग टीवी डिबेट जैसे क्यों झगड़ रहे हो?’’ दरअसल, टीवी डिबेट का स्टाईल कुत्ते-बिल्ली वाला ही होता है। अब आज आप किसी को कुत्ता-बिल्ली वाला मुहावरा बोलेंगे तो कहीं वह यह न समझ ले कि आपने उसे कुत्ता कहा या बिल्ली कहा। पता चला कि वे दोनों आपस में लड़ना छोड़ कर आपके ऊपर टूट पड़े कि ‘‘हमें कुत्ता क्यों कहा?’’ या ‘‘हमें बिल्ली क्यों कहा?’’ ठंडे दिमाग से सुनने का जमाना तो यूं भी बहुत पहले जा चुका है। आजकल तो दो लोग लड़ते हैं तो तीसरा उनका झगड़ा सुलझाने के बजाए उनकी लड़ाई का वीडियो बनाने टिक जाता है। उस तीसरे को अपनी पोस्ट के वायरल होने के लाख टके के साॅरी लाख लाईक्स के ख़्वाब दिखने लगते हैं।
‘‘गाजर मूली की तरह काटना’’ यह भी एक कहावत है। यह भी अब ओल्डफैशन हो चली है। आज कल हाथ से गाजरमूली काटने का काम सिर्फ शेफ लोग करते हैं, वह भी आमतौर पर कैमरे के सामने। अब तो हैंडी, इलेक्ट्रिक आदि तरह-तरह के कटर आने लगे हैं। घरों में भी बहुतायत सलाद-कटर काम में लाए जाने लगे हैं। यूं भी गाजर, मूली जैसे काटने की धमकी पुरानी हो चली है। अब नया मुहावरा शामिल किया जाना चाहिए कि -‘‘खबरदार जो मुझसे पंगा लिया! तुम्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दूंगा।’’ या फिर ‘‘तुम्हें अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट से ब्लाॅक कर दूंगा।’’ आजकल यह गाजर, मूली जैसे काटने से अधिक प्रभावी धमकी है। इसलिए इसे मुहावरे के रूप में स्वीकार कर ही लेना चाहिए कि -‘‘ट्रोल करना’’, ‘‘ब्लाॅक करना’’, हैक करना’’ आदि-आदि।
एक कहावत है ‘‘धोबी का गधा’’। अब आप ही बताइए कि आपको कहीं चार पैर वाले गधे दिखाई देते हैं? नहीं न! तो फिर धोबी के गधे और और साहब के गधे को अलग-अलग आईडेंटीफाई कैसे करेंगे? जब गधे सामने हों और वह भी दो-तीन प्रकार के तो आप उनका वर्गीकरण करते हुए उसे कहावत में जड़ सकते हैं लेकिन जब चार पैर वाले गधे नजर ही न आते हों तो ऐसी कहावत का क्या फायदा। भला कौन समझेगा इसे? आजकल तो कपड़े धोने वाले कपड़ों का गट्ठर अपनी मोटरसाईकिल पर लाद कर ले जाते हैं, गधे की पीठ पर नहीं। इसलिए यह कहावत भी आउटडेटेड है। अब नया मुहावरा होना चाहिए ‘‘निजी कंपनी का कर्मचारी’’। यह चपरासी से ले कर सीए तक हो सकता है। सब पर फिट बैठेगी यह कहावत। सिर झुकाए, बिना ना-नुकुर किए काम करते जाइए और खुद को महत्वपूर्ण समझिए। यही दशा तो धोबी के गधे की हुआ करती थी और अब इस दशा से गुजरते हैं निजी कंपनियों के कर्मचारी। काम का बोझा पीठ पर लदा होता है फिर भी यह सोच कर खुश रहते हैं कि हमारे बिना कंपनी का काम नहीं चल सकता है। इसीलिए ‘‘धोबी का गधा’’ के बजाए ‘‘निजी कंपनी का कर्मचारी’’ कहावत अधिक सटीक रहेगी।
बस एक कहावत अजर, अमर और स्थाई है, वह है-‘‘इंडियन टाईम’’। यह लगता है कि कभी पुरानी नहीं पड़ेगी। कभी आउट डेटेड नहीं होगी। चाहे किसी से भेंट करने का समय हो या किसी आयोजन के आरम्भ होने का समय, दस-पन्द्रह मिनट से ले कर दो-तीन घंटे की देरी तो मामूली बात है। पहले देर करना और फिर बत्तीसी दिखाते हुए ढिठाई से उवाचना कि ‘‘अभी देर थोड़े ही हुई है। ये तो इंडियन टाईम है।’’ इसलिए ‘‘इंडियन टाईम’’ वाली कहावत हमेशा समकालीन बनी रहेगी। लेकिन एक कहावत ऐसी है जो पुरानी पड़ चुकी है और उसे बदला जाना चाहिए, वह है-‘‘खाट खड़ी होना’’। अव्वल तो आजकल घरों में खाट होती नहीं है, पलंग होते हैं, सिंगल-पिंगल, किंग साईज़, क्वीन साईज़ आदि-आदि। जहां खाट होती भी है वहां वह बिछी ही रहती है। खडी-वड़ी नहीं की जाती है। इसलिए यह कहावत बदल कर अब कर देनी चाहिए ‘‘वाट लगना’’। यूं तो ये मुंबइया कहावत है और वहां के लिए पुरानी भी है लेकिन अब आजकल यह ‘‘हैशटेग ट्रेंड’’ यानी चलन में बनी रहती है। इसलिए हिन्दी कहावतों में ‘‘वाट लगना’’ को भी सर्वसम्मति स्वीकार किया जाना चाहिए।
तो, ये तो थीं कुछ कहावतें जिनके अपडेटेशन के बारे में मैंने सोचा अब कुछ कहावतों के बारे में आप सोचिए। इससे सोचने की आदत पड़ेगी जो छूटती जा रही है। यानी एक पंथ दो काज। या फिर सोशल मीडिया की कहावत में कहिए कि ‘‘एक पोस्ट से कई शिकार’’। 
          -------------------------
(नवभारत, 13.03.2022)
#व्यंग्य #हिंदीव्यंग्य  #हिंदीसाहित्य  #डॉसुश्रीशरदसिंह  #नवभारत #कहावतें

Article | Every Creature Is Necessary For Us | Dr (Ms) Sharad Singh | MP Chronicle

⛳Friends ! Today my article "Every Creature Is Necessary For Us" has been published in the Sunday edition of #MP_Chronicle. Please read it.  
🌷Hearty thanks MP Chronicle🙏
-------------------------------------
Article | Every Creature Is Necessary For Us -  Dr (Ms) Sharad Singh

Writer, Author & Social Activist
Blogger - "Climate Diary Of Dr (Ms) Sharad Singh"

In the last two years, we have seen large forests of the world being set on fire. Saw their wildlife burning in smoke. He also heard the threat of disaster due to melting and breaking of glaciers in his country's Uttarakhand. It is sad that we are still ignoring the relationship between forest and human life.  Whereas the existence of earth and humans depends on forests and other creatures. We should remember that every creature is important to us.

We see very few species of birds around our house. Only those birds are able to walking with us, which are living fighting the waves of mobile phone towers and the pollution dissolved in the air. Some people think that what have these birds doing for us? Whereas the truth is that every living being is mutually useful to each other. Everyone knows that the biggest benefit of birds is that they help in pollination and seed distribution of plants. In daily life, birds maintain a positive environment with their melodious voice and their presence. Similarly, we ignore the earthworm. Earthworm specializes in fertilizing soil. Let's leave around the house, remember those wild animals which have reached the brink of extinction due to us humans. Lion, tiger, cheetah, leopard, and all four are predatory animals by nature but they keep their numbers in control by killing other animals in the forest like Asian antelope, deer, chital etc. But they do not hunt just for fun but to feed them and survive. If a lion has a full stomach, it never hunts. It is we humans who kept hunting in the list of entertainment and put many wild animal species in danger.

"You stop the clouds
And ask-
Where did you come from?
He will say - from the sea.
You ask the sea-
Where did you get the water?
He will say-
From rivers
Ask the rivers
From where did they get the water?
She will say-
From underground sources
Asking from underground sources-
How did you preserve water?
They would say-
Not us, the roots of those trees and trees
Who stopped the erosion of the land?
Shaped us
So that we can store water for the rivers
Understand now?
That's why the sea says-
Want to save this earth
So first save the trees,
If there are trees, then the earth will also be there.

    I wrote this poem in the year 2016 specially to speak while giving a lecture in a convention based on the topic "Literature, Earth and Environment". The event was organized by an NGO in Lucknow (U.P.). From school students to environmentalists participated in it. I recited this poem of mine along with my lecture in the first session. People liked it very much. But I don't know how many people followed its message. I mentioned this poem because it always keeps knocking in my heart and mind. 

Planet Earth is home to 8.7 million species, scientists estimate. Three-quarters of the 8.7m species – the majority of which are insects – are on land; only one-quarter, 2.2m, are in the deep, even though 70% of the Earth's surface is water. Nature is the companion of man.  Nature naturally provides healthy life to human beings through balanced environment.  Our sages were committed to the protection and development of nature.  He was knowledgeable about the scientific method of purifying the environment by eliminating air pollution through Yagya.  He also knew that nature naturally balances itself by excluding whatever is excess or indigestible. 

 In Indian culture, the Vanprastha Ashram determined under the ashram system was directly related to living in the forest. The elders living in the forest used the vegetation found in the forest. He used to be friends with wild animals and shared his experiences with his descendants. We should remember about Shakunlata and Dushyanta's son Bharata. According to the legend, Bharata lived in the sage's ashram with his mother Shakuntala. There he used to play among the wild animals. That is why holding him with both his hands, he was not afraid to open the lion's mouth. Because he was familiar with the nature of the lion. It is meant to say that we should try to become more familiar with the nature of animals, birds, insects and moths living on this earth with us. Only then can a good symbiosis go on on earth.

Just think why did Noah secure a couple of each animal species in his boat? Wasn't it enough for him to just save human? Because he knew that every species is necessary for the existence of the earth. The development of the environment on earth is not possible from human being which is necessary for the life of human beings.

In the last hundred years, human beings have taken long strides of progress in every direction of economic, physical and social life.  He had only one objective of progress in these areas – this would serve his own interest.  He did not pay any attention to the effects of this progress on the environment.  The things around the organisms which affect their life activities form the environment. We know that trees and plants give us oxygen to live. Then why do I ignore trees and plants?

So, nature is the basis of human life. Humans have been dependent on nature since the development of civilization and uses natural resources. In recent decades, human civilization has started to over-exploit natural resources. Large forests were destroyed. How many such animals were hunted to such an extent that they are on the verge of extinction and some even became extinct. Pollution is increasing continuously due to which negative changes are taking place in nature and catastrophic consequences like Global warming are being seen. According to scientists, sea creatures have been affected the most. Sea creatures are exploited the most, as well as the most pollution in the sea itself. As a result, hundreds of species in the coastal region are on the verge of extinction today.                               
-----------------------------   
 (13.03.2022)
#ClimateCahnge  #MyClimateDiary
#KnowYourClimate
#KnowYourEnvironment
#unclimatechange
#nature #Environment #creature

Friday, March 11, 2022

बतकाव बिन्ना की | अपनी टेक भंजाई, बलमा की मूंछ कटाई | डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह | बुंदेली कॉलम | साप्ताहिक प्रवीण प्रभात

साप्ताहिक "प्रवीण प्रभात" में  मेरे बुंदेली कॉलम "बतकाव बिन्ना की" अंतर्गत 10.03.2022 को प्रकाशित मेरा लेख प्रस्तुत है- "अपनी टेक भंजाई, बलमा की मूंछ कटाई"।
------------------------
बतकाव बिन्ना की
अपनी टेक भंजाई, बलमा की मूंछ कटाई
 - डाॅ. (सुश्री) शरद सिंह
        '‘राम धई कैसो जमानो आ गओ? कसम से आग लगे जा दुनिया में।’’ भैयाजी बमकत भए बोले।
‘‘का हो गओ भैयाजी? काए का हड़ा दुखा रए? के भौजी ने लपाड़ा मार दओ?’’ मैंने भैयाजी की चुटकी ले लई।
‘‘तुम और बिन्ना, जबईं देखो हंसी-ठिठोली सूझत रैत आए। कभऊं तो सीरियस हो जाओ करो।’’ भैयाजी को मूड खराब हतो। सो उन्ने मोपे अपनो गुस्सा थेप दओ।
‘‘भैयाजी, मोसे जो सीरियस होबे की ने कही करो, जा दिना मैं सीरियस हो गई तो ऊ दिना तुमे चुटकी लेन वारो कोऊ न रैहे। जान लेओ, हां!’’ मैंने सोई अपनो भाव दिखाओ। मनो जे का के हम तो तुमें हंसाओ चात हैं औ तुम हो के हमें सीरियस बनाओ चा रए। न, जे तो न चलहे। मैंने अपने मन में सोची औ भैयाजी से कही,‘‘सो बात का है जे तो बताओ?’’
‘‘तुमने अख़बार नईं पढ़ो का?’’
‘‘पढ़ो है।’’
‘‘का पढ़ो?’’
‘‘सबई कछु। खबरन से ले के विज्ञापन तक, सबई कछु। आज सेल लगी है साड़ियन की, कओ तो भौजी खों कै देऊं?’’ मैंने कही।
‘‘तुम ओरन को साड़ी-कपड़ा के अलावा कछु और दिखात है के नईं? ऐसे तो बड़ी-बड़ी बातें लिखत हो और जहां सेल की बात आई तो धरी रै गई लिखाई-पढ़ाई।’’ भैयाजी ने मोए तानो मारो।
‘‘सो ऊंमें का भओ? का लिखबे वारे उघारे फ़िरत आएं? भैयाजी, आप कहो का चात हो? मोए जे सब नईं पोसात, हऔ, समझ लेओ!’’ मैंने झूठ-मूठ की आंखें तरेरीं।
‘‘अब जे लो, तुम कहां की कहां ले जा रईं। अरे, बिन्ना हमओ मतलब जे नई हतो।’’
‘‘सो का हतो?’’
‘‘अरे, छोड़ो!’’
‘‘नईं, नईं, तुमे बताने परहे, नईं तो मैं अभई भौैजी को सगरो हाल बता देहों के तुमें उनके हुन्ना-कपड़ा खलत आएं।’’ मैंने सोई ब्लैकमेल करबे में कोनऊं कसर ने छोड़ी। काए से के भैयाजी भौजी के गुस्सा से डराता आएं, औ जब भैयाजी खों डराने होए सो भौजी से शिकायत करबे की कै देओ, फेर देखो के भैयाजी पूंछ दबाए बिलौंटा घांई बैठ जात आएं। ई बेरा भी जेई भओ।
‘‘चलो, तुमने जो सोची, बा हमने ने कही हती। मनो हम तुमाए हाथ जोरें, पांव परें बिन्ना, अपनी भौजी से कछु अल्ल-गल्ल ने कइयो।’’ भैयाजी हते सो सरेंडर हो गए।
‘‘चलो, भौजी से कछु ने कैबी। अब बताओ के आपको मूड काए खराब हतो? की पे चिंचिया रए हते?’’ मैंने भैयाजी से पूछी।
‘‘अरे, हमाओ मूड खराब हो गओ खबरें पढ़ के।’’
‘‘अब ईमे नओ का? खबरे पढ़ के सबई खों मूड खराब हो जात है ई दिनां। लड़ाई-मड़ाई की खबरें नोनी नई लगत आएं।’’ मैंने कही।
‘‘जे ई तो बात आए। तुमे पता के जे लड़ाई जल्दी खतम होबे वारी नइयां।’’ भैयाजी बोले।
‘‘काए, आपको कैसे पता? आपको का पुतिन ने फोन करो के जेलेंस्की ने फोन करो है?’’ मैंने कही।
‘‘जे ओरें हमें काए फोन करहें? जे ओरे मोदीजी की नई मान रए सो हमाई का सुनहें। बाकी आज हमने अखबार में खबर पढ़ी के अमेरिका युक्रेन खों हथियार दे रओ है।’’ भैयाजी बोले।
‘‘जे तो अच्छो आए! दूबरे खों खाबो-पीबो देओ चइए। रूस के ऐंगर युक्रेन दूबरो ई कहानो। अमेरिका ऊको हथियार दे के अच्छो ई कर रओ है।’’ मैंने भैयाजी की मंसा जानबे के लाने तनक उल्टो बोलो।   
‘‘तुम नई समझ रईं बिन्ना, जे ई तो खेल आए। जैसे बच्चा हरें घर-घर खेलत आएं ऊंसई जे जो महासक्ति कहाऊत हैं न, बे सबई जने हथियार-हथियार खेल रई आएं।’’ भैयाजी बड़े सयानपन से बोले।
‘‘का मतलब? मोए कछु समझ में ने आई।’’ मैंने कही।
‘‘अब ईमें न समझबे जोग का आए? जो अमेरिका की मंसा कछु अच्छी होती तो रूस का डरातो, समझातो, कछु बी हथकंडा अपनातो, पर बा तो हथियारों के कंडा थोप के बैठो आए सो ऊको तो अपनो कंडा ठिकाने लगाने ई है। अब चाए ऊपे बाटी बने, भंटा भुने या गांकरें सिंके। ऊ को का। ऐसईं कछु जने रूस खों हथियार देबे खों आ जैहें और लड़ाई आए सो चलत रैहे।’’ भैयाजी बोले।
‘‘बात तो सांची कै रै भैयाजी! मनो, लेबे वारो को लेबे परहेज नइयां सो देबे वारो काए फिकर करहे?’’ मैंने कही।
‘‘लैबे वारो सो ऊंसई लुट-पिट रओ आए सो वा का सोचहे। जो सोचने को है सो, दूसरई जनन को सोचने है। ऐसे तो अमेरिका बड़ो भाई बनो फिरत आए औ अब का भओ? रूस को डरा नईं सकत? अमेरिका तो अभी लों यूनाईटेड स्टेट्स आए, जबके रूस तो सिंग्ल हड्डी को बचो कहानो। जे ई से तो बा अपनी पुरानी हड्डियां जोड़बे की फिकर में टूटो पड़ रओ आए। अमेरिका चाए तो भौत कछु कर सकत है।’’ भैयाजी एकई सांस में सबई कछु बोल गए।
‘‘सही कही भैयाजी, हमें सोई उन सबई की नाक घिसत भई दिखा रई जो बड़ी नाक बारे बने फिरत हते। मनो अब हो का सकत आए? युक्रेन खों तो अमेरिका सबसे बड़ो वालो सगो दिखा रओ हूंहे। बा को लग रओ हूहे के एक अमेरिका ई आए जो यारी निभा रओ, बाकी सबरे बातन के शेर निकरे।’’ मैंने सोई चिंता जताई। 
‘‘जे ई तो फिकर की बात आए बिन्ना! देखियो अमेरिका की जा नीति के चलते बोई होने है, वो कहनात आए न के अपनी टेक भंजाई औ बलमा की मूंछ कटाई। अमेरिका अपनो हथियार ठिकाबे लगा लेहे मनो युक्रेन खों तो लड़त रैने परहे। जे सब ठीक नई हो रओ, बिन्ना!’’ भैयाजी दुखी होत बोले।
‘‘मन छोटो ने करो भैया! अब मोए चलन देओ। कहूं भौजी बाहरे आ गईं तो मोए लाने उनके लाने साड़ियन की सेल के बारे में बताने परहे। सो मोए जान देओ अब।’’ मैंने भौयाजी को फिरके छेड़ो औ उते से बढ़ा लई अपनी दुकान। 
मोए बतकाव करनी हती सो कर लई। बाकी अमा जाने, सुआ जाने, सूखो पड़े सो कुआ जाने। मोए का करने। बतकाव हती सो बढ़ा गई, हंड़ियां हती सो चढ़ा गई। अब अगले हफ्ता करबी बतकाव, तब लों जुगाली करो जेई की। सो सबई जनन खों शरद बिन्ना की राम-राम!
              -----------------------------
#बतकावबिन्नाकी #डॉसुश्रीशरदसिंह #बुंदेली #बुंदेलखंड #बिन्ना #भैयाजी #बतकाव #BstkavBinnaKi #DrMissSharadSingh #Bundeli
#Bundelkhand #Binna #Bhaiyaji #Batkav #अमेरिका #युक्रेन #America #ukraine