Saturday, March 13, 2021

नारी स्वयं अपनी शक्ति पहचाने - डाॅ (सुश्री) शरद सिंह | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021

Dr. Sharad Singh in International Women's Day, Navdunia, 08 March 2021, Navdunia Scooter Rally 08 March 2021 

08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सुबह 'नवदुनिया' समाचारपत्र द्वारा आयोजित स्कूटर रैली के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरी सहभागिता रही।
यह नारी शक्ति और उसकी क्षमता के प्रदर्श का एक सांकेतिक आयोजन था। इस अवसर पर मैंने वहां उपस्थित अपनी बहनों से आग्रह किया कि हर महिला को परस्पर एक-दूसरे की सहयोगी बनना चाहिए। ‘‘औरत ही औरत की दुश्मन होती है’’ जैसी दूषित कहावतों को झुठलाते हुए एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। आज नारी शक्ति से सभी परिचित हो चुके हैं। जरूरी है के नारी स्वयं अपनी शक्ति पहचाने। स्त्री की सुरक्षा के लिए अनेक कानून हैं। जिनकी जानकारी भी महिलाओं को होती है लेकिन सामाजिक तथा पारिवारिक हिचक के चलते वे उन कानूनों की सहायता नहीं लेती हैं और प्रताड़ना की शिकार बनर रहती हैं। कई बार तो उन्हें अपने प्राणों से भी हाथ धोना पड़ता है। दहेज प्रताड़ना का कानून ही ले लीजिए। दहेज के लिए यदि कोई प्रताड़ित होती है तो उसे महिला पुलिस की मदद लेनी चाहिए। अकसर यह देखने में आता है कि महिला पुलिस के सामने भी महिलाएं अपनी समस्याएं रखने में यह सोच कर संकोच करती हैं कि घर की बात बाहर न जाए और यही कारण है कि वे अत्याचार और प्रताड़ना सहती रहती हैं। यह ग़लत है। अपराधी के अपराध पर पर्दा डालना भी एक तरह से अपराध ही होता है। एक अच्छे समाज के लिए महिलाओं को अपनी जागरूकता और साहस को बढ़ाना ही होगा।
Dr. Sharad Singh in International Women's Day, Navdunia, 08 March 2021, Navdunia Scooter Rally 08 March 2021 

उद्बोधन के बाद उपस्थित सभी महिलाओं ने फूलों की होली भी खेली... सुखद ... उत्साहजनक इस सुबह के लिए #नवदुनिया , सागर संस्करण परिवार के प्रति हार्दिक आभार 🙏 - डाॅ (सुश्री) शरद सिंह

2 comments:

  1. आप तारीफ की हक़दार हैं, हौशले साथ सही राह दिखाना इतना
    सही.

    ReplyDelete
  2. हार्दिक धन्यवाद मनोज कायल जी 🌹🙏🌹

    ReplyDelete