Saturday, March 13, 2021

एक सशक्त स्त्री पूरे समाज को सशक्त बना सकती है - डाॅ.(सुश्री) शरद सिंह | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं का हमेशा ही विशेष योगदान रहा है। समाज के हर क्षेत्र में आज महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। महिलाएं हर कदम पर पुरुषों का साथ देते हुए देश के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कोई भी समाज तभी सशक्त बनता है, जब उस समाज की महिलाएं सशक्त हों। आज जो महिलाओं के सामने सबसे बड़ा संकट है, वह है महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों का। बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं महिलाओं को उनकी प्रगति से पीछे धकेलने और डराने का काम करती हैं। किन्तु इन सबके विरुद्ध ‘‘निर्भया एप्प’’ जैसी मददगार व्यवस्था भी बनाई जा चुकी है। इससे भी बढ़ कर महिलाओं को आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और तनिक भी शंका होने पर तुरंत किसी न किसी की सहायता लेनी चाहिए। छेड़छाड़ या बदसलूकी के विरुद्ध अविलम्ब आवाज़ उठानी चाहिए। पिछले दिनों ‘‘मी टू’’ अभियान उन महिलाओं के द्वारा चलाया गया जो अपने अतीत में पुरुषों द्वारा शोषण का शिकार बनाई गई थीं। उन महिलाओं के संबंध में यह प्रश्न उछाला गया कि उन्होंने उसी समय विरोध क्यों नहीं किया? अब वर्षों बाद विरोध दर्ज़ करा कर पुरुषों को बदनाम क्यों कर रही हैं? दरअसल, महिलाओं की सामाजिक, पारिवारिक सिथयों को समझना सबके लिए संभव नहीं हो पाता है। यहां तक कि जो महिलाएं सुरक्षित वातावरण में रहती हैं उन्हें असुरक्षा की भयावहता का अंदाज़ा नहीं होता है। इसीलिए ज़रूरी है कि जो ग़लती ‘‘मी टू’’ वाली महिलाओं से हुई कि उन्होंने अपने शोषण के विरुद्ध आपाज़ उठाने में देर की, यह गलती अब नहीं होनी चाहिए। हर महिला जो स्वयं को शोषण और प्रताड़ना से त्रस्त पाती हो उसे तुरंत अपनी आवाज़ बुलंद करना चाहिए। आज तो आवाज़ उठाने के सोशल मीडिया से ले कर मीडिया तक अनेक साधन हैं, उनका सहारा लेना चाहिए। यदि महिला निडर और स्वाभिमानी रहेगी तो उसका परिवार भी सबल और सुरक्षित रहेगा। एक सशक्त स्त्री पूरे समाज को सशक्त बना सकती है। यही कहा मैंने अपनी बहनों से। - डाॅ.(सुश्री) शरद सिंह

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

महिला क्षत्रिय समाज, सागर ने 08 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शाम को सिविल लाइन्स स्थित कांची रेस्टोरेंट परिसर में मुक्ताकाश में महिला दिवस मनाया जिसमें मैं और मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह विशिष्टअतिथि के रूप में सहभागी रहीं।

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021  
Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

Dr Sharad Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021
Dr Varsha Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

Dr Sharad Singh and Dr Varsha Singh as Special Guest in International Woman's Day by Mahila Kshatriya Samaj Sagar, 08 March 2021

No comments:

Post a Comment