टाॅपिक एक्सपर्ट 🇮🇳
उते नमक कानून तोड़ो गओ औ इते गानों गा के साथ दओ गओ रओ 🇮🇳
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
अंग्रेजन की गुलामी से आजादी के लाने सागर में अपने सागर वारन ने बी कोनऊं कसर ने छोड़ी रई। सबसे पैले तो बात करी जाए 1842 की जबे बुंदेलखंड को पैलो संग्राम भओ। मधुकर शाह बुंदेला जू ने अंग्रेजन खों छठीं को दूद याद करा दओ तो। बा तो ठठरी के बंधे गद्दार ने उनें सोऊत में पकरवा दओ। मधुकर शाह बुंदेला जू खों इतई सागर की जेल में रखो गओ औ इतई उने फांसी दई गई। जे खबर जेसईं सागर वारों खों लगी, बे कसम खान लगे के अब तो अंग्रेजन खों भगा के रैबी। सो, जब-जब बायरे कछू कोसिस करी गई तो सागर वारों ने उनको साथ दओ। भौत जने जेल गए, गोलियां औ लट्ठ खाए। राजाराम बोहरे, सेठ प्यारेलाल जैन शाहगढ़ वारे, साबूलाल जू घांई मुतके रए जोन ने आगूं आ के लड़ाई लरी। बलेह गांव के तो सबई जने आजादी के लाने कूंद परे हते।
कओ जात आए के गांधी जू सोई सागर आए रए। ऊंसई बी जबे गांधी जू ने उते दांडी में नमक कानून तोड़ो, सो ऊ टेम पे इते सागर में गाने गा-गा के लुगाइन लौं ने साथ दओ रओ-
सुन लेओ जालिम हमें सोई
नमक तोड़बे जाने है
गांधी जू को संग निभाने है,
अंग्रेजन खों मार भगाने हैं....
एसईं एक औ गानो गाओ जात रओ -
मैंहगो नमक हमें नई खाने
अंग्रेजन को सबक सिखाने
आए हमाए ऐंगर गांधी
जेई बात हमखों समझाने…
सो, का बच्चा, का बुड्ढा औ का लुगाइयां सबई ने गुलामी से आजादी पाबे के लानें अपनी जान लड़ा दई रई। तब कऊं जा के जा आजादी मिली। सो ई आजादी को मोल समझो चाइए औ ईको सम्मान करो चाइए। सो सबई जने याद राखियो के हमें अपनी आजादी की इज्जत राखने है, ईको दुरुपयोग नईं करने। सबई खों स्वतंत्रता दिवस की हमाई भौत-भौत बधाई पौंचे!
----------------------------
Thank you Patrika 🙏
Thank you Dear Reshu Jain 🙏
----------------------------
#टॉपिकएक्सपर्ट #डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #पत्रिका #बुंदेलीकॉलम #patrika #rajsthanpatrika #topicexpert #बुंदेली
No comments:
Post a Comment