टाॅपिक एक्सपर्ट
डिवाइडर ने भओ टकरौंदा हो गओ, रोजीना दो-चार टकरा रये
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
मकरोनिया से दीनदयाल नगर जाबे वाली रोड के बारे में कछु कैबे जी डरात आए। जे ने समझियो के उते कौनऊं भूत-प्रेत दोंदरा दे रये औ ने जा सोचियो के उते कोनऊं कटर-मटर चलाबे वारे फिर रये । हऔ, ने उते भूत-प्रेत आएं औ ने कटरबाज, ऊ रोड पे तो बड़े-बड़े मॉल, बड़ी-बड़ी होटलें, बड़ो सो सनीमा औ भौत बड़ो सो अस्पताल आए। आप ओरें जो ई रोड पे कम चलत आओ औ बे बायरे वारे जोन ने ई रोड के बारे में सुन तो रखो आए मनों ऊपे से चले नइयां, सबई सोच रए हुइयो के इत्ती नोंनी रोड खों हम डराए वारी काए कै रए? सो भैया औ बैन हरों बात जे आए के ऊ रोड पे जात-आत टेम जोई डर लगत रैत आए के कऊं गाड़ी डिवाइडर पे ने चढ़ जाए। काए से के चार-पांच बेर तो हम खुदई अपनी सगी आंखन से देख चुके के कैसे देखत-देखत चार चका वारी डिवाइडर पे जा चढ़ी। दो पहिया सोई टकरात देखी। ऐसे टेम पे जा सोच के जी कंपत आए के उनकी जांगा कभऊं अपनी वारी गाड़ी चढ़ गई तो? फेर तो उतई की कोनऊं अस्पताल में डरें दिखाहें।
हमाओ जे डर बेफालतू को नोंई। आप खुदई अखबार उठा के देख लेओ, डिवाइडर से कोऊं ने कोऊं गाड़ी टकराबे की खबर रोजीना जरूर पढ़बे खों मिल जैहे। कभऊं-कभऊं तो तीनेक गाड़ियां टकराबे की खबर मिलत आए। बाकी जे बात सोई सोचबे वारी आए के ऐसे टकरौंदा डिवाइडर की खबर अखबार में छपत आए, मोबाइल में चलत आए, मनों परसासन के जिम्मेवारन खों नईं मिलत का? उते गलत पार्किंग करबे वारन की गाड़ियन में तारे चटकाबे वारे सो खूब घूमत रैत आएं मनों ईपे कोनऊं ध्यान नईं दे रओ के उते डिवाइडर के नांव पे बन गओ टकरौंदा। सो, आप सबई से जेई बिनती आए के जो ऊ तरफी जाइयो सो बच के जाइयो!
----------------
Thank you Patrika 🙏
Thank you Dear Reshu Jain 🙏
#टॉपिकएक्सपर्ट #डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #पत्रिका #बुंदेलीकॉलम #patrika #rajsthanpatrika #topicexpert #बुंदेली
No comments:
Post a Comment