Monday, April 20, 2026

टॉपिक एक्सपर्ट | जो कछू सीखने होए सो जे बच्चा हरों से सीखो, जिनगी बन जैहै | डॉ (सुश्री) शरद सिंह | पत्रिका | बुंदेली कॉलम

टाॅपिक एक्सपर्ट
जो कछू सीखने होए सो जे बच्चा हरों से सीखो, जिनगी बन जैहै
- डॉ (सुश्री) शरद सिंह
 
   का आए के अभई एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट खुले रए जीमें पन्ना जिले के गुन्नौर तसील के छोटे से गांव हिनौता की बिन्ना प्रतिभा सिंह सोलंकी ने गजबई  कर दओ। ऊने 500 में 499 नंबर ला के टॉप करो। इत्ते नंबर कछू कहाऊत आएं। ऊने जा दिखा दओ के जो मन में लगन होए तो कोनऊ बी मोड़ी कछू बी कर सकत आए। तनक सोचियो के बा मोड़ी स्कूल में पढ़बे के लाने 8 किमी रोजीना बस से ग्राम गन्नौर लौं आत-जात्ती। घरे लौट के बी बा खींबई पढ़त्ती। प्रतिभा के पिताजी भारतेंद्र सिंह उतई गांव में रोजगार सहायक आएं औ मताई सरकारी स्कूल में टीचर आएं। मने मीडिल किलास फैमिली कहाई। अपनी प्रतिभा से सबई खों चौंकाबे वारी प्रतिभा आईएस बनो चाऊत आए। रामधई, राम जी ऊकी मनोकामना पूरी करें ! 
     बाकी ई दार के दसमीं बोर्ड के रिजल्ट के टापर हरों की जा खासियत रई के उनमें कोनऊं धन्ना सेठ के इते के नोंई। कोऊ किसान को मोड़ा-मोड़ी आओ तो कोऊ छोटे सरकारी करमचारी को। एक मोड़ा को बापू तो फुलकी की ठिलिया लगाऊत आए। मने कोनऊं भौतई खात-पीयत घर को नोंई। मनो, पइसा की कमी, सुविदा की कमी कछू बी इने अव्वल आबे से रोक ने सको। सो, इन ओरन से हमें कछू सीखबो चाइए। का आए के मुतके जने तनक मुस्किल आए में घबड़ान लगत आएं। उने सूझत नइयां के का करो जाए। ऐसे में बे कछू ने कछू गलत कदम उठान लगत आएं। सो, भैया औ बैन हरों मुस्किल में रै के कैसे सफलता पाई जि सकत आए, जा सीखने होए तो जे टापर बच्चा हरों से सीखो।  सई में जिनगी बन जैहै।
   ----------------
Thank you Patrika 🙏
Thank you Dear Reshu Jain 🙏
#टॉपिकएक्सपर्ट #डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #पत्रिका #बुंदेलीकॉलम #patrika #rajsthanpatrika #topicexpert #बुंदेली  

No comments:

Post a Comment