21.10.2022..को शाम अतिथि समीक्षक के रूप में शामिल होने का अवसर मिला एक ऐसे आयोजन में जिसमें एक साथ आठ काव्य संग्रहों का लोकर्पण किया गया और वह भी एक ही कवि के आठ काव्य संग्रह। जी हां, मित्रो, मेरे नगर के पूर्व चिकित्सक और चर्चित गीतकार डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया जी के आठ काव्य संग्रहों का एक साथ लोकार्पण संपन्न हुआ।
इनमें से एक संग्रह की भूमिका मैंने लिखी है लेकिन एक और संग्रह है जो मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि उसकी भूमिका मेरी दीदी डॉ वर्षा सिंह जी ने लिखी है और उस संग्रह को डॉ सीरोठिया ने मेरी दीदी की स्मृति को समर्पित किया है इसलिए वह संग्रह मेरे लिए न केवल महत्वपूर्ण अपितु अमूल्य है। उस पुस्तक को लोकार्पित करते समय मेरा मन भावुकता से भर उठा था।
#पुस्तकलोकार्पण
#डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh

No comments:
Post a Comment