06.06.2025, दोपहर बुंदेलखंड विश्वकोश योजना एवं ENCYC की मिशन नारी शक्ति समिति द्वारा आयोजित परिसंवाद में बतौर मुख्य अतिथि बुंदेलखंड की महाभारत कालीन स्त्री शक्ति के संबंध में तथा बुंदेलखंड में मेंस्ट्रुअल हाईजीन संबंधी जागरूकता की कमी पर मैंने अपने विचार व्यक्त किए।
बुन्देलखंड विश्वकोश कार्यालय में आयोजित इस परिसंवाद की अध्यक्षता की अध्यक्षता डॉ. नीता पिम्पलापुरे, खन्ना प्रभारी- मिशन नारी, शक्ति समिति बुंदेलखंड विश्वकोश योजना, सागर ने।
सारस्वत वक्ता थीं डॉ. ज्योति चौहान अध्यक्ष, स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ, सागर तथा मुख्य वक्ता थीं डॉ. प्रतिभा तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय स्त्री शक्ति अध्यक्ष, स्वयंसिद्धा समिति। कार्यक्रम का संयोजन किया श्रीमती शशि दीक्षित उपाध्यक्ष, रामायणकेन्द्र इकाई, सागर ने।
इस पूरे आयोजन के सूत्रधार थीं बुंदेलखंड विश्वकोश योजना अध्यक्ष डॉ. सरोज गुप्ता जी, जो भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं बुंदेलखंड की संस्कृति के प्रति समर्पित विदुषी साहित्यकार हैं।
स्नेहिल आभार डॉ सरोज गुप्ता जी को 🌹🙏🌹
#डॉसुश्रीशरदसिंह
#DrMissSharadSingh #बुंदेलखंडविश्वकोशयोजना #परिसंवाद
No comments:
Post a Comment