Friday, June 6, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर गवेषणा संवाद में डॉ. (सुश्री) शरद सिंह विशिष्ट अतिथि

विश्व पर्यावरण दिवस की संध्या पर कल गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति सागर द्वारा "गवेषणा संवाद 16" के अंतर्गत एक अत्यंत रोचक संवाद का आयोजन किया गया जिसका विषय था- "पेड़-पौधों की आपसी बात : पेड़ों के इंटरनेट कनेक्शन"।  इस विषय के प्रमुख वक्ता थे रानी अवंतिबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ चंदन सिंह। उन्होंने बताया की पेड़ पौधे भी WWW अर्थात Wood Wide Web के जरिए परस्पर संवाद करते हैं। उनका पूरा व्याख्यान बहुत ही रोचक और नई जानकारी से परिपूर्ण था।
        इस अवसर पर पर्यावरण कि इस वर्ष की थीम #BeatPlasticPollution पर बतौर विशिष्ट अतिथि मैंने भी अपने विचार रखें तथा गवेषणा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री मनोहर चौरसिया को  उनके द्वारा स्थापित जिज्ञासा लाइब्रेरी के लिए अपनी तीन पुस्तक भेंट कीं - Climate change : we can slow the speed, तीन पर्तों में देवता (काव्य संग्रह) तथा सांची कै रए सुनो, रामधई ( बुंदेली ग़ज़ल संग्रह)।
       श्री मनोहर चौरसिया समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कृतसंकल्प है तथा गवेषणा संस्था के अंतर्गत निरंतर कोई न कोई गतिविधि संचालित करते रहते हैं। उनकी सहधर्मिणी भी उन्हें पूरा सहयोग देती हैं। गवेषणा मानवोत्थान पर्यावरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता समिति वस्तुतः मानव गरिमा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, चराचर-सम्वेदी पर्यावरण-नागरिकता, जीरो डिस्क्रिमिनेशन को समर्पित एनजीओ है।
      विश्व पर्यावरण दिवस पर इतने सार्थक संवाद आयोजन में मुझे भी आमंत्रित करने के लिए श्री मनोहर चौरसिया जी का हार्दिक आभार 🌳🙏🌳
#डॉसुश्रीशरदसिंह #DrMissSharadSingh #विश्वपर्यावरणदिवस #worldenvironmentmonth2025 #WorldEnvironmentDay #BeatPlasticPolution

No comments:

Post a Comment